लड़की ने राहुल के साथ ली सेल्फी, मच गया बवाल...

Webdunia
गुरुवार, 2 नवंबर 2017 (08:54 IST)
भरूच। दक्षिण गुजरात के भरूच में बुधवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो के दौरान उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए एक लड़की उनकी वैन पर चढ़ गई। जल्द ही यह सेल्फी सोशल मीडिया पर वाइरल हो गई और इस पर बवाल हो गया। 
 
इस घटना के एक वीडियो में उनकी गाड़ी के कसक सर्कल इलाके में पहुंचने पर एक लड़की राहुल की वैन पर चढ़ते और करीब जाते हुए दिख रही है। उसने राहुल के साथ सेल्फी ली। वीडियो में राहुल गांधी लड़की की गाड़ी से उतरने में मदद करते हुए और उतरने के बाद हाथ मिलाते हुए भी नजर आ रहे हैं। लड़की की पहचान दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली मंत्शा इब्राहिम सेठ के तौर पर हुई है। उसने बताया कि सेल्फी लेने के लिए निवेदन करने पर राहुल इसके लिए तैयार हो गए। 
 
जनता का सपोर्टर नामक एक ट्वीट अकाउंट से कहा गया कि एक हमारे नरेंद्र मोदीजी है जो खिलाड़ी को अपने ऊपर हाथ रखवा कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं एक तरफ पप्पू है... अंतर खुद देख लो। 
 
ट्वीट में सवाल किया कि क्या आपने कभी राहुल खान के कंधे पर किसी गौरवशाली खिलाड़ी का हाथ रखा हुआ देखा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख