Ayodhya मामला, गृह मंत्रालय में बनी अलग डेस्क

Webdunia
गुरुवार, 2 जनवरी 2020 (20:57 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले से संबंधित सभी मामलों के संबंध में गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में एक अलग डेस्क बनाई है। 
 
गृह मंत्रालय के एक आदेश में अयोध्या मामले के फैसले और अन्य न्यायालयों के फैसलों से संबंधित मामलों पर गौर करने के लिए अतिरिक्त सचिव के नेतृत्व में एक विशेष डेस्क बनाने की बात कही गई है। इस डेस्क में कुमार के अलावा दो अन्य अधिकारी भी होंगे।
 
उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने गत 9 नवंबर के फैसले में अयोध्या में रामजन्म भूमि पर राम मंदिर के निर्माण के पक्ष में निर्णय सुनाया था और सरकार से कहा था कि मस्जिद के निर्माण के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या में ही पांच एकड़ भूमि दी जाए।
 
इस फैसले के खिलाफ अनेक पुनर्विचार याचिकाएं दायर की गई थीं, जिन्हें उच्चतम न्यायालय ने खारिज कर दिया था। इस घटनाक्रम के संदर्भ में गृह मंत्रालय के अयोध्या मामलों के संबंध में अलग से डेस्क बनाने के कदम को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि अयोध्या में रामजन्म भूमि पर भव्य राममंदिर का निर्माण किया जाएगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुरू किया 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान, बोले- 100 पुत्रों के बराबर होता है एक वृक्ष

घरेलू कहानियों की शीर्ष लेखिका मालती जोशी को ‘स्‍मृति कल्‍प’ में किया याद, परिवार, पाठक मित्र हुए भावुक

पाकिस्तान को मिली दोहरी जिम्मेदारी, नाराज कांग्रेस ने उठाए सवाल

न्यूजीलैंड संसद में सनसनी, सांसद लॉरा मैकलारेन ने दिखाई अपनी न्यूड फोटो

प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास

अगला लेख