स्वामी निश्चलानंद ने की हिन्दुओं से अपील, रोज निकालें 1 रुपया व 1 घंटा

Webdunia
शनिवार, 14 अक्टूबर 2023 (10:58 IST)
Swami Nischalananda Saraswati: पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती (Swami Nischalananda Saraswati) ने फरीदाबाद में कहा है कि हिन्दू (Hindus) अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए प्रति परिवार से 1 रुपया व 1 घंटा रोज निकालें और हिन्दू धर्म (Hindu religion) का प्रचार करें। उन्होंने कहा कि हिन्दू लोग सिर्फ शासन तंत्र के भरोसे ही न रहें। वे भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
 
फरीदाबाद में आयोजित धर्मसभा के दौरान पुरी शंकराचार्य महाराज ने कहा कि किसी अन्य के हितों को प्रभावित किए बिना भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाया जाए। इसके लिए सब कटिबद्ध हों। उन्होंने देश में बढ़ते धर्मांतरण के मामलों पर कहा कि तालिबान के शासन में 4 क्रिश्चियन मुसलमानों को क्रिश्चियन बनाने का प्रयास किया गया तो चारों को फांसी की सजा दे दी गई है।
 
उन्होंने कहा कि शासन तंत्र की दुर्बलता, दिशाहीनता के कारण हिन्दुओं व सनातनियों को पथभ्रष्ट किया जा रहा है और धर्मांतरण के मामले बढ़ रहे हैं तथा धर्मांतरण के अन्य भी कारण हैं जिनमें लोभ, मोह, कोरी भावुकता भी शामिल हैं परंतु शासन तंत्र की दुर्बलता इसका सबसे अहम कारण हैं। उत्तरप्रदेश में 3 नए पाकिस्तान बनने की प्रबल आशंका है और इसकी नींव पड़ चुकी है।
 
राम मंदिर के विषय में उन्होंने कहा कि राम मंदिर और मस्जिद अगल-बगल या आमने-सामने उनके हस्ताक्षर न करने की वजह से नहीं बने। तत्कालीन नरसिम्हा राव सरकार की यही योजना थी। इसका मुझे श्रेय नहीं चाहिए, पर यह सत्य है। बाबरी मस्जिद के बदले आदित्यनाथ योगी, संसद और सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को 5 एकड़ जमीन दे दी। यह जमीन उन्हें अधिकार नहीं बल्कि उपहारस्वरूप दी गई और अयोध्या की पुनरावृत्ति मथुरा और काशी में भी उन्हें दिखाई दे रही है। 
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

शर्मनाक! यूपी में दो साध्वियों ने आश्रम में कराया अन्य साध्वी का रेप, ब्लैकमेल भी किया

मणिपुर में भीषण बाढ़ के कहर से हजारों लोग प्रभावित और सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त

असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 4 लाख लोग प्रभावित, अब तक 10 की मौत

यूक्रेन के हमले से भड़का रूस, क्या परमाणु हमला करेंगे पुतिन?

नासिक त्र्यंबकेश्वर में अगले साल 31 अक्टूबर से सिंहस्थ कुंभ मेला, तैयारियों को लेकर क्या बोले सीएम फडणवीस?

अगला लेख