Publish Date: Thu, 21 Jul 2022 (12:30 IST)
Updated Date: Thu, 21 Jul 2022 (12:35 IST)
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में टीवी देखने को लेकर हुई बहस के बाद एक कैदी पर 2 अन्य कैदियों ने हमला कर दिया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी देते बताया कि घटना कारागार नंबर 5 में बुधवार को हुई। कारागार के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार झड़प उस बैरक में हुई, जहां 18 से 21 साल की उम्र के अपराधी बंद हैं।
झड़प के दौरान 2 कैदियों ने एक अन्य कैदी पर किसी धारदार वस्तु से हमला कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि घायल कैदी के चेहरे पर चोट आई है। उसे इलाज के लिए दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल ले जाया गया, जहां से उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।