Gujarat Elections 2022 : कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में शशि थरूर का नाम नहीं, नाराजगी में NSUI के न्योते को ठुकराया

Webdunia
बुधवार, 16 नवंबर 2022 (19:25 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने गुजरात में प्रचार अभियान के एक कार्यक्रम में शामिल होने के भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के न्योते को यह कहते हुए ठुकरा दिया है कि उनका नाम पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं। इसमें थरूर का नाम नहीं है।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या स्टार प्रचारकों की सूची में नाम शामिल नहीं होने से निराश हैं तो थरूर ने ‘पीटीआई ’ से कहा कि कांग्रेस जानती है कि उसके लिए कौन और क्या सबसे अच्छा है। ऐसे में निराश होने की बात कोई मतलब नहीं है।’’
 
सूत्रों ने बताया कि एनएसयूआई ने थरूर को गुजरात में अपने एक कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन थरूर ने यह कहते हुए न्योता ठुकरा दिया कि उनका नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं है। भाषा Edited by Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

रूस ने कर दिया खुलासा, Pakistan के खिलाफ कौनसा बड़ा एक्शन लेने वाला है भारत

पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया एयरस्पेस, कहा- पानी रोका तो युद्ध माना जाएगा

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

सभी देखें

नवीनतम

Pope Francis : 26 अप्रैल को होगा पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्‍कार, राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई राष्‍ट्राध्‍यक्ष रोम हुए रवाना

पाकिस्तान ने मानी गलती, आतंकवाद को समर्थन गंदा काम

Pahalgam Attack : आतंकियों ने उसे मेरी आंखों के सामने मार डाला, पीड़ित ने सुनाई वीभत्स हमले की कहानी

भाई को भाई से लड़ाना था पहलगाम हमले का मंसूबा, घायलों से मिले राहुल गांधी

सिंधु जल संधि स्थगित करने से साफ हो गया कि अब खून और पानी साथ नहीं बह सकते : पुष्कर सिंह धामी

अगला लेख