शिवसेना ने कहा- अब अयोध्या में बनेगा राम मंदिर, बेकार नहीं जाएगा कारसेवकों का बलिदान

Webdunia
बुधवार, 29 मई 2019 (15:00 IST)
शिवसेना के मुखपत्र सामना ने अपने संपादकीय में मोदी सरकार को राममंदिर का वादा याद दिलाते हुए कहा कि अब राम मंदिर का निर्माण होगा। शिवसेना ने कहा ‍कि देश की सत्ता में श्रीराम के विचारों वाली सरकार आई है। देश में रामराज्य निर्माण हो इसीलिए करोड़ों लोगों ने मोदी को खुलकर वोट दिया है।
 
सामना ने लिखे संपादकीय में कहा गया है कि राम मंदिर का निर्माण हो इसके लिए सैकड़ों कारसेवकों ने अपना बलिदान दिया है। उनकी शहादत और खून को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। अखंड हिंदुस्तान का सपना साकार होगा और दुनियाभर में श्रीराम के देश की जय-जयकार होगी। इसे ही रामराज्य कहते हैं। इस आलेख में शिवसेना ने विरोधियों की तुलना रावण, विभीषण, कंस आदि से की।
 
शिवसेना ने कहा कि चुनाव से पहले मोदी जी ने स्पष्ट किया था कि अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखी जाएगी लेकिन ऐसा कानून और सर्वोच्च न्यायालय की सहमति से होगा। हम उनकी भूमिका से सहमत हैं लेकिन सर्वोच्च न्यायालय को जनभावना या जनादेश को मानना चाहिए।
 
शिवसेना ने लिखा है कि जल्द ही पार्टी अपने सभी विजयी सांसदों सहित अयोध्या जानेवाली हैं। कांग्रेस राज में राम अंधेरे में थे. लेकिन अब अयोध्या में दीवाली ही होगी। राम का काम अयोध्या और देश में चारों ओर होगा। यही जनादेश है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

आबकारी मामले में केजरीवाल और आप के खिलाफ आरोपपत्र जल्द

संदेशखाली की महिला ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, अपहरण का आरोप

दवा से नहीं इन घरेलू उपचार से भगाएं चूहे, जानें ये 5 उपाय

स्वाति मालीवाल मामले में एक्शन में पुलिस, NCW का विभव कुमार को नोटिस

NDRF ने मुंबई होर्डिंग हादसे के बाद खोज एवं बचाव अभियान बंद किया, 16 की मौत 75 घायल

अगला लेख