चंद्रो तोमर का निधन, कौन थीं ‘शूटर दादी’, 60 की उम्र में शुरू की थी निशानेबाजी

Webdunia
‘शूटर दादी’ के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर का शुक्रवार को निधन हो गया। चंद्रो तोमर कोरोना से पीड़ित थीं और मेरठ के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके जीवन पर आधारित एक फिल्म भी आई थी, 'सांड की आंख'।

शूटर दादी चंद्रो तोमर उत्तर प्रदेश के बागपत में अपने परिवार के साथ रहती थीं और सोशल मीड‍िया में काफी लोकप्र‍िय थीं। वे ट्व‍िटर पर बेहद सक्र‍िय रहती थीं।

पिछले मंगलवार को मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी मिली थी। सांस लेने में परेशानी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था।

उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वाली 89 साल की निशानेबाज के ट्विटर पेज पर यह जानकारी दी गई है। उनके ट्विटर पेज पर लिखा गया है, दादी चंद्रो तोमर कोरोना पॉजिटिव हैं और सांस की परेशानी के चलते हॉस्पिटल में भर्ती हैं। ईश्वर सबकी रक्षा करे- परिवार’

चंद्रो तोमर ने जब निशानेबाजी को अपनाया, तब उनकी उम्र 60 साल से अधिक थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीतीं। उन्हें विश्व की सबसे उम्रदराज निशानेबाज माना जाता है।

उन्होंने अपनी बहन (देवरानी) प्रकाशी तोमर के साथ कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था। प्रकाशी भी दुनिया की उम्रदराज महिला निशानेबाजों में शामिल हैं। अपने जीवन में उन्होंने पुरुष प्रधान समाज में कई रुढ़ियों को भी समाप्त किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

प्रधानमंत्री मोदी बोले- माओवादियों की भाषा बोल रहे हैं राहुल गांधी

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

प्रयागराज में राहुल और अखिलेश की जनसभा में बेकाबू हुई भीड़, बैरिकेडिंग तोड़ मंच पर चढ़ने लगे लोग

आराध्‍य चतुर्वेदी ने 12वीं CBSE परीक्षा में हासिल किए 94.8% अंक

अगला लेख