Hanuman Chalisa

‘सेल्फी’ लेते समय चली गोली, दो माह पहले ब्‍याह कर आई ‘दुल्‍हन’ की मौत, परिजनों ने कहा, हादसा नहीं, ‘हत्‍या’ है

हिमा अग्रवाल
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से नवविवाहित की बंदूक के साथ सेल्फी लेते समय गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है।

यहां शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के खत्ताजमालखां में दो माह पहले दुल्‍हन बनकर आई युवती की मौत की घटना के बाद सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने इसे हादसा मानने से इंकार किया है और कहा है कि यह दहेज के लिए हत्या है।

उन्होंने कहा कि 2 लाख रुपए न मिलने पर उनकी बेटी की हत्या हुई है। मामले में उन्होंने मृतका के पति, सास-ससुर और जेठ-जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल, दो माह पहले खत्ताजमालखां के रहने वाले आकाश गुप्ता का विवाह माधौगंज कस्बे के अन्नपूर्णा नगर में रहने वाली राधिका के साथ धूमधाम से हुआ था। राधिका के ससुराल वालों का कहना है कि बंदूक के साथ सेल्फी लेते समय गोली चल गई और राधिका को लग गई। गोली राधि‍का के गले के आरपार हो गई।  गंभीर रूप से घायल राधिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद राधि‍का के पिता राकेश कुमार ने इसे हादसा मानने से इंकार किया और दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने मृतका के पति आकाश, सास-ससुर राजेश और पूनम, जेठ उमंग के खिलाफ दहेज में 2 लाख रुपए की मांग को लेकर प्रताड़ित करने व गोली मारकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। इस पूरे मामले पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने राधिका का मोबाइल जब्‍त कर उसकी कॉल डि‍टेल और मैसेज आदि की जांच शुरू कर दी है।

मामले में पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी राधिका और आकाश के द्वारा बंदूक से सेल्फी लेने की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। लेकिन मृतका के परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए FIR दर्ज कराई है। पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अपनी जांच कर रही है।

गौरतलब है कि आकाश के पिता राजेश गुप्ता की लाइसेंसी बंदूक पंचायत चुनाव के चलते कोतवाली में जमा कराई गई थी। पंचायत चुनाव हो जाने के बाद बीते गुरुवार को बंदूक थाने से घर में लाई गई थी। घर में बंदूक आने बाद ही यह चौंकाने वाली घटना सामने आ गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख