प्लेटलेट गिरने के बाद शुभमन गिल अस्पताल में भर्ती, पाकिस्तान के खिलाफ खेलना संदिग्ध

Webdunia
मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023 (10:48 IST)
Shubhman Gill News : डेंगू से जूझ रहे भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के प्लेटलेट एक लाख से नीचे गिरने के कारण उन्हें चेन्नई में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में उनका खेलना संदिग्ध है।
 
पिछले सप्ताह चेन्नई आने के बाद गिल को डेंगू संक्रमित पाया गया था। वह बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का दूसरा मैच भी नहीं खेल सके थे। उन्हें चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय टीम के डॉक्टर रिजवान उनकी प्रगति पर नजर रखे हुए हैं।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, शुभमन को चेन्नई में टीम होटल में ड्रिप चढाई जा रही थी लेकिन उनके प्लेटलेट गिरकर 70000 हो गए। एक बार एक लाख से नीचे प्लेटलेट जाने पर अस्पताल में भर्ती कराना जरूरी है।
 
डेंगू के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य- 
1. डेंगू एडीज एजिप्टी प्रजाति की एक मादा मच्छर से फैलता है। 
2. मादा मच्छर के किसी इंसान को काटने के बाद 3-14 दिनों के अंदर शरीर में डेंगू लक्षण विकसित होने लगते हैं।
3. हालांकि डेंगू बुखार के इलाज के लिए कोई एंटीवायरल दवाएं नहीं हैं, लेकिन शुरुआती दैनिक ​​उपचार से रोगियों को मदद मिल सकती है। 
4. डेंगू से पीड़ित लोगों को सलाह दी जाती है कि वे तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें।
 
डेंगू के प्रमुख लक्षण-
1. तेज बुखार
2. सिरदर्द
3. मच्छरों के काटे हुए स्थान पर रैशेज 
4. मांसपेशियों और जोड़ों का दर्द
5. भूख न लगना
6. थकान आना। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र में उद्धव और राज ठाकरे क्‍यों आए साथ, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने दिया जवाब

भोपाल में 90 डिग्री मोड़ वाले आरओबी के बाद इंदौर में बन रहे पुल के डिजाइन पर उठे सवाल, सांसद ने लोक निर्माण मंत्री को लिखा पत्र

Starlink को INSPACe की हरी झंडी, भारत में 5 साल तक Satellite Internet

Gold : सस्ता हो रहा है सोना, चांदी के भावों में भी गिरावट, जानिए क्या रहे दोनों के दाम

दम घुटने से डॉग की हुई दर्दनाक मौत, कार में बंद कर गया था मालिक, घटना का वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख