माइनस 60 डिग्री में अंडा, आलू और प्याज बन जाते हैं पत्थर, सियाचिन में दुश्मन ही नहीं ठंड से भी मुकाबला करते हैं भारतीय जवान (video)

Webdunia
रविवार, 9 जून 2019 (18:07 IST)
नई दिल्ली। भारत के कई राज्य इन दिनों भयंकर गर्मी की चपेट में हैं, लेकिन सियाचिन में भारतीय जवान माइनस 60 डिग्री की जमा देने वाली ठंड में देश की रक्षा के लिए फौलाद की तरह डटे हुए हैं। ऐसे में जवानों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें जवान यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि उनको कितनी भयावह परिस्थितियों में देश की रक्षा के लिए डटे रहना पड़ता है।
 
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उनका जूस, अंडे और सब्जियां तक जम गई हैं और हथौड़े से तोड़ने पर भी उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सबसे पहले एक जवान फ्रूट जूस का डिब्बा खोलकर दिखाता है, जो कि ठंड के कारण जम गया है और हथौड़ा मारने पर भी टूट नहीं रहा। इसके अतिरिक्त अंडे और आलू का भी यही हाल है। ठंड के कारण ये भी जम गए हैं और हथौड़े से भी नहीं टूट रहे हैं।
 
सेना का एक जवान यह कहते हुए दिख रहा है कि पहाड़ों पर इस तरह के जमे हुए अंडे मिलते हैं। इसके बाद जवानों ने जमे हुए टमाटर, प्याज, आलू और अदरक को भी वीडियो में तोड़ने की कोशिश की लेकिन वे नाकाम रहे। एक जवान ने बताया कि यहां पर तापमान मानइस 70 डिग्री से भी नीचे चला जाता है।
 
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध के मैदान में सैनिकों को हर रोज कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वीडियो में 3 सैनिकों को फल जूस के खुले टेट्रा पैक को तोड़ते देखा जा सकता है और उसे तोड़ने के बाद भी बर्फ ही निकलती है। इसके बाद जूस पीने के लिए उन्हें उसे उबालना पड़ता है।
 
सैनिक बताते हैं कि उन्हें अंडे तोड़ने के लिए हथौड़े की जरूरत पड़ती है। वीडियो से स्पष्ट होता है कि हमारे जवान देश की रक्षा के लिए किस तरह दुश्मनों के साथ ही परिस्थितियों से भी लड़ते हैं। हमें अपनी भारतीय सेना पर गर्व है! (Photo and Video Courtesy: Facebook)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

निरहुआ के समर्थन में सभा, CM योगी ने आजमगढ़ से किया वादा

Live : दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, केजरीवाल के घर से CCTV DVR जब्त

Mutual Fund ने दिखाया मजबूत भरोसा, शेयरों में किया 1.3 लाख करोड़ का निवेश

MP में छेड़छाड़ को लेकर दलित दंपति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ FIR

AAP नेताओं ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था, आज एक आरोपी का समर्थन कर रहे : स्वाति मालीवाल

अगला लेख