सिद्धारमैया और शिवकुमार पहुंचे दिल्ली, मंत्रिमंडल विस्तार पर हो सकती है चर्चा

Webdunia
बुधवार, 24 मई 2023 (23:10 IST)
Siddaramaiah and Shivakumar reached Delhi : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार बुधवार को दिल्ली पहुंच गए जहां उनके राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार और मौजूदा मंत्रियों को विभागों के आवंटन पर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा करने की संभावना है।

पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। कर्नाटक में सिद्धारमैया और शिवकुमार ने 20 मई को आठ मंत्रियों के साथ क्रमश: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि इन मंत्रियों को अभी विभागों का आवंटन नहीं किया गया है।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी आलाकमान ने पिछले हफ्ते शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिल्ली में हुई बैठक में आठ मंत्रियों की पहली सूची को मंजूरी दी थी। हालांकि पहले मंत्रिमंडल में अभी कई और विधायकों को शामिल किए जाने की योजना है।

सूत्रों ने बताया कि चर्चा के दौरान कुछ नामों को लेकर सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच कथित रूप से मतभेद है। सिद्धारमैया के लिए नए मंत्रियों को विभागों का आवंटन और एक ऐसे मंत्रिमंडल का गठन, जिसमें सभी समुदायों, क्षेत्रों, गुटों और नई व पुरानी पीढ़ी के विधायकों को प्रतिनिधित्व हासिल हो, काफी चुनौतीपूर्ण कार्य है।

कर्नाटक मंत्रिमंडल में मंत्रियों की स्वीकृत संख्या 34 है। इसे देखते हुए कई नेता मंत्री बनने की होड़ में शामिल हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार की राजनीति के लिए कितना अहम है तेजप्रताप का प्रेम

Weather Update: भारी बारिश और बाढ़ से पूर्वोत्तर भारत परेशान, इन राज्यों में गर्मी का प्रकोप

ड्रोन अटैक के बाद ट्रंप से बोले पुतिन, यूक्रेनी हमले का जवाब देगा रूस

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम और महत्व

05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस, जानें पर्यावरण संरक्षण पर 20 प्रेरणादायक और प्रभावी स्लोगन

अगला लेख