Sidhu Moose Wala Murder: कौन है सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड? दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा

Webdunia
बुधवार, 8 जून 2022 (21:54 IST)
नई दिल्ली। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ही सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल ने यह खुलासा किया। 
ALSO READ: कैसे पुलिस कॉन्स्टेबल का बेटा लॉरेंस बिश्‍नोई बन गया जुर्म की दुनिया का सबसे खौफनाक नाम
धालीवाल ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पुलिस ने प्रसिद्ध गायक और कांग्रेस नेता के हत्याकांड में शामिल मुख्य शूटर के करीबी सहयोगी सिद्धेश हिरामन काम्ले उर्फ महाकाल को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
पुलिस ने कहा कि महाकाल को पुणे से गिरफ्तार किया गया है और हत्या के सिलसिले में 5 और संदिग्धों की पहचान हुई है। पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को अज्ञात हमलावारों ने मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

महाकाल गिरफ्तार : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में संदिग्ध सिद्धेश हिरामन कांबले उर्फ महाकाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांबले और अन्य संदिग्ध संतोष जाधव दोनों मूसेवाला हत्याकांड में संलिप्त थे और साजिश के बारे में इन्हें भी पता था। कांबले और जाधव पुणे के रहने वाले हैं।
 
महाराष्ट्र के एडीजी (कानून-व्यवस्था) कुलवंत कुमार सारंगल ने कहा कि कांबले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य है। उन्होंने मुंबई में से कहा कि कांबले और जाधव मूसेवाला हत्याकांड में शामिल हैं। दोनों को साजिश के बारे में जानकारी थी। जाचं के दौरान सामने आया है कि कांबले लॉरेस बिश्नोई गिरोह का सदस्य है।
 
सारंगल ने कहा कि जाधव ने ही कांबेल को बिश्नोई गिरोह में शामिल कराया जोकि मूसेवाला हत्याकांड में वांछित है। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने पुणे के मंचार थाने में दर्ज एक मामले के संबंध में कांबले की 12 दिन की रिमांड हासिल की है। पुणे पुलिस का कहना है कि कांबले को मंगलवार को पुणे-अहमदनगर सीमा से गिरफ्तार किया गया।
 
पुलिस अधीक्षक (पुणे ग्रामीण) अभिनव देशमुख ने बताया कि कांबले के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) लगाया गया था और वह हत्या के एक आरोपी संतोष जाधव को कथित रूप से पनाह देने के लिए वांछित था। उन्होंने कहा कि कांबले मूसेवाला हत्याकांड का भी संदिग्ध है।
 
देशमुख ने कहा कि हमने कांबेल को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ ओंकार बानखेले की हत्या के आरोपी संतोष जाधव को पनाह देने के मामले में मकोका लगाया था। इस बाबत पुणे जिले के मंचार थाने में मुकदमा दर्ज है।
 
मूसेवाला हत्याकांड में कांबले की भूमिका के सवाल पर अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने उसे मंचार थाने में दर्ज मामले में गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि संबंधित जांच एजेसी को कांबले की गिरफ्तारी के बारे में सूचित किया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

15000 रुपए खाते में डालेगी मोदी सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले, जानिए क्या है ELI स्कीम और किसे मिलेगा फायदा

सब्सिडी बंद की तो मस्क को अफ्रीका लौटना पड़ेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी

बुरारी मौतें: 7 साल बाद चूंडावत परिवार के बारे में अब भी लोगों में है जिज्ञासा

कौन हैं महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, क्या होंगी उनके लिए चुनौतियां

नारायण मूर्ति से उलट इंफोसिस, कंपनी कर्मचारियों को भेज रही है 9.15 घंटे से ज्यादा काम करने पर हेल्थ अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

आरओ के पानी से भी बेहतर घर पर अल्कलाइन वाटर कैसे बनाएं?

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

लैंडस्लाइड के दौरान ड्राइविंग? जानिए पहाड़ों और हिली रोड पर सेफ ड्राइविंग के ये जरूरी टिप्स

इंदौर का वायरल 'स्वर्ण महल', 24 कैरेट सोने से जड़े वॉश बेसिन, सॉकेट और सजावट देख घूम गया लोगों का सर

RailOne पर सुपर डिस्काउंट, ट्रेन टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट पर मिलेगी भारी छूट, जानिए कैसे करें डाउनलोड

अगला लेख