ADR 2022-23 : राष्ट्रीय दलों ने घोषित की 3077 करोड़ रुपए की आय, जानिए BJP की कितनी है हिस्सेदारी...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 28 फ़रवरी 2024 (22:03 IST)
National parties declared income of Rs 3077 crore in 2022-23 : देश के 6 राष्ट्रीय दलों ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में लगभग 3077 करोड़ रुपए की अपनी कुल आय घोषित की है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी को सबसे अधिक यानी करीब 2361 करोड़ रुपए मिले। वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान सत्तारूढ़ भाजपा की आय 6 राष्ट्रीय दलों की कुल आय का 76.73 प्रतिशत है।
 
कांग्रेस ने हासिल किया दूसरा स्थान : एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने बुधवार को यह जानकारी दी। इसने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान सत्तारूढ़ भाजपा की आय छह राष्ट्रीय दलों की कुल आय का 76.73 प्रतिशत है। आय के मामले में 452.375 करोड़ रुपए के साथ कांग्रेस ने दूसरा स्थान हासिल किया है। कांग्रेस की आय छह राष्ट्रीय दलों की कुल आय का 14.70 प्रतिशत है।
ALSO READ: असम में कांग्रेस को बड़ा झटका, राणा गोस्वामी ने दिया इस्तीफा, BJP में हो सकते हैं शामिल
भाजपा और कांग्रेस के अलावा बहुजन समाज पार्टी (BSP), आम आदमी पार्टी (AAP), नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने भी अपनी आय घोषित की है। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022-23 के बीच, भाजपा की आय वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान 1917.12 करोड़ रुपए से 23.15 प्रतिशत बढ़कर वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान 2360.844 करोड़ रुपए हो गई।
 
91.23 प्रतिशत बढ़ी आम आदमी पार्टी की आय : एनपीपी की आय वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान 47.20 लाख रुपए से 7.09 करोड़ रुपए बढ़कर वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान 7.56 करोड़ रुपए हो गई। इसी तरह, आम आदमी पार्टी की आय वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान 44.53 करोड़ रुपए से 91.23 प्रतिशत बढ़कर वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान 85.17 करोड़ रुपए हो गई।
ALSO READ: भाजपा को वोट नहीं दिया तो नरक में जाओगे, भाजपा सांसद का सनसनीखेज बयान
निर्वाचन आयोग के पास जमा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2021-22 और वित्त वर्ष 2022-23 के बीच कांग्रेस, माकपा और बसपा की आय में क्रमशः 16.42 फीसदी (88.90 करोड़ रुपए), 12.68 फीसदी (20.57 करोड़ रुपए) और 33.14 फीसदी (14.50 करोड़ रुपए) की कमी आई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBI का खुलासा, भगोड़ों के खिलाफ 2023 में इंटरपोल ने जारी किए 100 रेड कॉर्नर नोटिस

क्या EV Subsidy खत्म करने वाली है मोदी सरकार, नितिन गडकरी ने दिया जवाब

Maharashtra : क्या शिवाजी की मूर्ति का कॉन्ट्रेक्ट RSS के व्यक्ति को दिया गया था, क्यों PM मोदी ने मांगी माफी, राहुल गांधी ने बताए 3 कारण

iPhone 16 के लॉन्च से पहले हुआ बड़ा खुलासा, Apple के दीवाने भी हैरान

रूस और यूक्रेन के बीच मध्‍यस्थता कर सकते हैं नरेंद्र मोदी

सभी देखें

नवीनतम

तीस्ता जल बंटवारे को लेकर भारत से क्या बोले बांग्लादेशी मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस

संदीप घोष को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज

अमित शाह बोले, जम्मू कश्मीर आतंकवाद के केंद्र से पर्यटन के केंद्र में हुआ तब्दील

जम्मू कश्मीर में नशीली दवाओं का संकट खतरनाक स्तर पर, राजनीतिक दलों के लिए यह मुद्दा नहीं

जबलपुर में अश्लील वीडियो भेजकर 70 से अधिक छात्राओं को किया ब्लैकमेल, पुलिस का दिखाया डर

अगला लेख