स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर हमला, कहा- विदेश में किया भारत का अपमान, देश से माफी मांगें

Webdunia
बुधवार, 15 मार्च 2023 (10:11 IST)
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लंदन में दिए गए बयान पर बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। केंद्रीय मंत्री और वरिष्‍ठ भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विदेश में भारत का अपमान किया है। उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एक ऐसे देश में जाकर विदेशी ताकतों का आह्वान किया जिसका इतिहास रहा है भारत को गुलाम बनाने का। 
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ाते हुए राहुल गांधी ने ये खेद व्यक्त किया कि...क्यों विदेशी ताकतें आकर भारत पर धावा नहीं बोलती? उनका द्वेष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए, भारत के प्रति द्वेष में तब्दील हो चुका है।
 
स्मृति ने कहा कि राहुल 2016 में दिल्ली में एक विश्‍वविद्यालय में गए थे और 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' स्लोगन का समर्थन किया था।

हालांकि कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी ने कुछ गलत नहीं कहा, उनके माफी मांगने का सवाल ही नहीं है।
 
उल्लेखनीय है कि राहुल के बयान पर पिछले 2 दिनों से संसद में बवाल मचा हुआ है। भाजपा लगातार राहुल गांधी से इस मामले में माफी मांगने की बात कर रही है। संसद में लगातार हंगामा हो रहा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म, सैन्य अधिकारी पर FIR

नेपाल में राजशाही के समर्थन में प्रदर्शन, हिंसा भड़की, एक की मौत, काठमांडू हवाई अड्‍डा बंद

विश्व व्यवस्था में बढ़ रहा है भारत का प्रभाव, TV9 शिखर सम्मेलन में मोदी

Earthquake: 1300KM दूर बैंकॉक में कैसे मची तबाही, दुनिया के 5 देश कांपे, 50 से ज्‍यादा मौतें, क्‍या है भारत का हाल?

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

अगला लेख