अप्रैल में बर्फबारी और बारिश का दौर, राजधानी दिल्ली में तापमान गिरा

Webdunia
शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023 (08:41 IST)
  • बर्फबारी से चारधाम यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
  • लाहौल स्पीति में तापमान शून्य से नीचे
  • बारिश के बाद दिल्ली में तापमान में गिरावट
Weather Update: भारत के कई इलाकों में बारिश बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, उत्तराखंड के केदारनाथ और बदरीनाथ में बर्फबारी के चलते चारधाम यात्रियों का मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं, हिमाचल के कुल्लू मनाली और लाहौल स्पीती में बर्फबारी के चलते तापमान शून्य से नीचे चला गया है। दूसरी ओर, देश के एक हिस्से में लोग गर्मी से परेशान हैं। राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। 
 
लाहौल स्पीति के केलांग में अधिकतम तापमान -1 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान -7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के बीच गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ में बर्फबारी हुई है। इससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। तीर्थयात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आगामी 1 मई तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
 
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में 1 मई तक तेज बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान व्यक्त किया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है। 
 
दिल्ली में बारिश से पारा लुढ़का : आईएमडी के मुताबिक दिल्ली के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को बारिश हुई और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर के पूर्वी, मध्य और दक्षिण पूर्वी हिस्सों समेत कई इलाकों में वर्षा हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को भी आसमान में आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश होने की संभावना है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बृहस्पतिवार को शाम करीब सात बजे ‘खराब’ (215) श्रेणी में दर्ज किया गया।
 
राजस्थान में वज्रपात की चेतावनी : राजस्थान के कई जिलों में आगामी दो दिन में मेघगर्जन के साथ वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी (यलो अलर्ट) जारी की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को राजधानी जयपुर सहित अजमेर अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड, झुंझुनूं, करौली, कोटा, राजसमंद, प्रतापगढ़, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू और अन्य जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी (यलो अलर्ट) जारी किया है।
 
विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान बांसवाड़ा के दानपुर में 14 मिलीमीटर, भीलवाड़ा के बिजोलिया में 12 मिमी, बारां के अटरू में 12, चित्तौड़गढ़ के बेगू में 12 मिमी, झालावाड़ के पचपहाड़ में 11 मिमी, मनोहर थाना में 10 मिलीमीटर और अन्य कई स्थानों पर 9 मिमी से 1 मिमी तक बारिश दर्ज की गई।
 
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 17.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। (एजेंसी/वेबदुनिया)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या बिहार में रद्द होगा SIR, विवादों के बीच आया SC का बड़ा बयान

कौन हैं बेडरूम जिहादी? कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां क्यों परेशान हैं इनसे

इस मुस्लिम देश में हर चौथा शख्स है भारतीय, कभी थी भुखमरी, आज है दुनिया का सबसे रईस देश

inflation : खाने-पीने का सामान हुआ सस्ता, रिटेल महंगाई 8 साल के निचले स्तर पर आई

Delhi : 10 और 15 साल पुराने डीजल-पेट्रोल वाहन मालिकों के लिए खुशखबरी, आया सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

अब कौन से खुलासे करने वाले हैं राहुल गांधी, बोले- अभी पिक्चर बाकी है

आवारा कुत्तों संबंधी फैसले के खिलाफ इंडिया गेट पर प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

चीन ने दलाई लामा से मुलाकात करने पर चेक गणराज्य के राष्ट्रपति के साथ सभी संबंध निलंबित किए

कृषिमंत्री चौहान का किसानों को दिलासा, अमेरिकी शुल्क की चिंता न करें हम नए बाजार तलाशेंगे

क्या बिहार में रद्द होगा SIR, विवादों के बीच आया SC का बड़ा बयान

अगला लेख