महाराष्ट्र में जातीय हिंसा, सोशल मीडिया पर भी निकाला गुस्सा

Webdunia
बुधवार, 3 जनवरी 2018 (16:14 IST)
पुणे। भीमा कोरेगांव में हुई जातीय हिंसा का असर पूरे महाराष्ट्र पर हुआ है। दलितों पर हुए हमले के विरोध में बुधवार को महाराष्ट्र बंद का आव्हान किया गया। इस बंद के विरोध में महाराष्ट्र के कई इलाकों में छुटपुट हिंसा की खबरें आ रही हैं। इसका असर सोशल मीडिया पर भी दिखाई दे रहा है। 
कई जगह की बेस्ट की बसों में नुकसान की खबरें भी सामने आ रही हैं। प्रदर्शनकारी जबर्दस्ती दुकानों को बंद करवा रहे हैं। कई मेट्रो की सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। ओछी मानसिकता वाले लोग सोशल मीडिया का उपयोग एक-दूसरे पर आरोप लगाने में भी कर रहे हैं। 
 
वे सोशल मीडिया का उपयोग इस मामले को और भड़काने में कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस हिंसा की निंदा की है। लोग इस बंद और इस पूरे मामले से हो रही परेशानी को भी सोशल मीडिया के जरिए बयां कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए लोगों ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां अपने फायदे के लिए जातीय हिंसा को बढ़ावा देती हैं। ट्‍विटर के जरिए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। 
 
ट्‍विटर के जरिए यह संदेश दिया जा रहा है कि लोग जिस सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वह आम जनता के जेब के पैसे से ही बनी है। ट्‍विटर पर एक यूजर ने लिखा कि सड़कों पर वे लोग दिखाई दे रहे हैं जिनके पास कोई काम-धंधा नहीं है। रोजी-रोटी की जद्दोजहद में लगे आम नागरिक को इस पूरे मामले से कोई मतलब नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

5वें चरण में 57.40 फीसदी मतदान, बारामूला में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, जानें कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट

वाइस प्रेसिडेंट मुखबेर ईरान के अंतरिम राष्ट्रपति बने, भारत में 1 दिन का शोक

भीषण गर्मी में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सुस्त रही मतदान की रफ्तार, आदित्य ठाकरे ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

AAP की मुश्किलें बढ़ीं, ED की चार्जशीट में खुलासा अमेरिका, ईरान, यूएई जैसे देशों से मिली करोड़ों की फंडिंग

दिग्विजय सिंह का दावा, I.N.D.I.A. गठबंधन को वैसा ही समर्थन मिल रहा, जैसा 1977 में...

30 साल की सेक्स वर्कर ने 211 लोगों को बना डाला HIV का शिकार, अब पुलिस कई राज्‍यों में ढूंढ रही महिला के ग्राहक

मुश्किल में भगवंत मान, पूर्व DGP ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका, कहा- अवैध काम के लिए डाला दबाव

अखिलेश यादव का दावा UP से होगा BJP का सफाया, सिर्फ 1 सीट पर ही लड़ाई

Smoke Paan खाने से 12 साल की बच्ची के पेट में छेद, लीकेज होता तो तय थी मौत, क्‍यों इतना खतरनाक है पान

MP: राजगढ़ में निजी बस के पुल से गिरने से 2 की मौत, 40 घायल

अगला लेख