LoC : पाक गोलाबारी में सेनाधिकारी शहीद, भारतीय सेना ने सीमा पार मचाई भारी तबाही

2020 में पाकिस्तान ने 5,100 बार किया संघर्षविराम का उल्लंघन

सुरेश एस डुग्गर
शुक्रवार, 1 जनवरी 2021 (20:38 IST)
जम्‍मू। पाक सेना की गोलाबारी में सेना का एक नायब सूबेदार राजौरी सेक्‍टर में शहीद हो गए। जबावी कार्रवाई में भारतीय सेना ने उस पार पाक सेना के खेमे में भारी तबाही मचाई है। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर अग्रिम चौकियों पर दो बार गोलाबारी की।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के नौशेरा क्षेत्र में अपराह्न करीब 3.30 बजे और शाम करीब 5.30 बजे एलओसी के दूसरी तरफ से गोलीबारी किए जाने की घटना सामने आई।

अधिकारियों के अनुसार भारतीय सैनिक पाकिस्तान द्वारा बिना उकसावे के संघर्षविराम उल्लंघन का जवाब दे रहे हैं। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान सेना ने आज अपराह्न करीब 3.30 बजे राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में एलओसी के आसपास छोटे हथियारों से गोलीबारी तथा मोर्टार से गोलाबारी कर संघर्षविराम का अकारण उल्लंघन शुरू कर दिया।
सैन्‍य प्रवक्‍ता ने बताया कि पाक गोलाबारी में सेना का नायब सूबेदार रविन्‍द्र शहीद हो गए। फिलहाल सेना ने यह जानकारी नहीं दी है कि रविन्‍द्र कहां के रहने वाले थे।
 
सेना प्रवक्‍ता ने बताया कि भारतीय सेना मुंहफोड़ जवाब दे रही है। अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान ने शाम करीब 5.30 बजे नौशेरा सेक्टर में गोलाबारी की। इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 2020 में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के आसपास पाकिस्तान की ओर से 5,100 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। ये पिछले 18 साल में संघर्षविराम उल्लंघन के सर्वाधिक मामले हैं। आंकड़ों के अनुसार संघर्षविराम उल्लंघन की इन घटनाओं में 24 सुरक्षाकर्मी समेत 36 लोगों की मौत हो गई और 130 से अधिक लोग घायल हो गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख