युद्ध में शहीद सैनिकों के परिवार को मिलेगी चौगुनी आर्थिक सहायता

Webdunia
शनिवार, 5 अक्टूबर 2019 (19:18 IST)
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने युद्ध में हताहत सैनिकों के परिवार को दी जाने वाली आर्थिक सहायता मौजूदा 2 लाख रुपए से बढ़ाकर 8 लाख रुपए करने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। सेना लंबे समय से यह मांग कर रही थी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी देते  बताया कि यह वित्तीय मदद युद्ध के हताहतों के लिए बनाए गए 'सेना युद्ध हताहत कल्याण कोष' (एबीसीडब्ल्यूएफ) के तहत दी जाएगी।
ALSO READ: INS विक्रमादित्य से राजनाथ की पाकिस्तान को चेतावनी, 26/11 जैसा हमला फिर नहीं होने देंगे
युद्ध में शहीद होने वाले सैनिकों के निकट परिजन को और 60 प्रतिशत या उससे अधिक शारीरिक अपंगता का सामना करने वाले सैनिकों को फिलहाल 2 लाख रुपए की वित्तीय मदद दी जाती है। यह वित्तीय मदद पेंशन, सेना की सामूहिक बीमा, सेना कल्याण निधि और अनुग्रह राशि के अलावा दी जाती है।
ALSO READ: राजनाथ सिंह फ्रांस जाकर राफेल में भरेंगे उड़ान, 8 अक्टूबर को मिलेगा पहला विमान
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि रक्षामंत्री ने युद्ध हताहतों की सभी श्रेणी के सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता 2 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपए करने को सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है।
 
फरवरी 2016 में सियाचिन में हुई हिमस्खलन की एक घटना के बाद हताहत हुए सैनिकों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की पेशकश के बाद भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग (ईएसडब्ल्यू) के तहत एबीसीडब्ल्यूएफ की स्थापना की गई थी। हिमस्खलन में 10 सैनिक दब गए थे। एबीसीडब्ल्यूएफ की स्थापना जुलाई 2017 में की गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख