कभी ट्रंप ने भी बनवाया था 'ताजमहल', पैसों की कमी के कारण बेचना पड़ा था

Webdunia
मंगलवार, 25 फ़रवरी 2020 (14:35 IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत दौरे पर अपनी पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार किया। वे प्यार की निशानी को देखकर मंत्रमुग्ध नजर आए, लेकिन ताज को देखते हुए एक दर्द उनके मन को कचोट रहा होगा। वह दर्द था कि कभी उनके पास भी ताजमहल था, जो उन्हें आर्थिक तंगी के कारण बेचना पड़ा था।
ALSO READ: Donald trump ने किया ताजमहल का दीदार, विजिटर्स बुक में लिखीं ये बातें...
 
प्रेम के प्रतीक के तौर पर बनाए गए 17वीं सदी के मुगल युग के मकबरे को देखकर दोनों आश्चर्यचकित हो गए। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर अहमदाबाद से आगरा पहुंचे। ट्रंप परिवार के दौरे के लिए ताजमहल को खूब सजाया गया था।
ALSO READ: क्या डोनाल्ड ट्रंप के दौरे से पहले ताजमहल को नहलाया गया...जानिए सच...
ट्रंप ने 30 साल पहले 1990 में न्यूजर्सी में 'ताजमहल' नाम का एक होटल बनवाया था। इस होटल में उन्होंने दुनिया का सबसे बड़ा जुआघर शुरू किया था। आर्थिक तंगी के चलते उन्हें अपने ताजमहल होटल को बेचना पड़ा था। न्यूजर्सी में 1990 में ताजमहल होटल बनाने में करीब 71.98 हजार करोड़ रुपए का खर्च आया था। घाटे के चलते इसे 2016 में बंद कर दिया गया था।
 
मार्च 2017 में ट्रंप के ताजमहल को सेमिनोल ट्राइब ऑफ फ्लोरिडा नाम की कंपनी ने खरीद लिया। कंपनी ने ताज होटल को हार्ड रॉक कैफे का नाम देकर फिर से शुरू किया। इसके रिनोवेशन पर कंपनी ने 27 हजार करोड़ रुपए खर्च करने की बात कही थी। ट्रंप अपने 'ताजमहल' होटल को दुनिया का 8वां अजूबा कहते थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Lok Sabha Chunav : रायबरेली में प्रियंका गांधी संभाल रहीं भाई राहुल का चुनावी कैंपेन, PM मोदी को लेकर लगाया यह आरोप

Sandeshkhali Case : बैरकपुर में प्रधानमंत्री मोदी का दावा, बोले- प्रताड़ित महिलाओं को धमका रहे TMC के गुंडे

केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में दी 10 गारंटी, कहा फेल हुआ भाजपा का प्लान

Gold ETF से निवेशकों ने अप्रैल में निकाले 396 करोड़, जानिए क्‍या है कारण...

FPI ने मई में की 17000 करोड़ से ज्‍यादा की निकासी, चुनाव काल में क्‍या है विदेशी निवेशकों का रुख

पाक अधिकृत कश्मीर में चौथे दिन भी हड़ताल जारी, स्थिति तनावपूर्ण

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की केजरीवाल को सीएम पद से हटाने वाली याचिका

Lok Sabha Elections LIVE: पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा, जम्मू कश्मीर में सबसे कम मतदान

पीएम मोदी आज शाम वाराणसी में, करेंगे 6 किलोमीटर लंबा रोड शो

CBSE 10th Result 2024 : सीबीएसई 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 93.6% विद्यार्थी उत्तीर्ण

अगला लेख