उत्तराखंड बाढ़ के कारण हुए नुकसान पर सोनिया ने जताया दुख, कार्यकर्ताओं से की मदद की अपील

Webdunia
रविवार, 7 फ़रवरी 2021 (21:13 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तराखंड के चमोली में हिमखंड टूटने के कारण उत्पन्न विकराल बाढ़ से जान-माल के नुकसान पर दुःख जताया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राहत और बचाव के प्रयासों में लोगों और अधिकारियों की मदद करने की अपील की।
 
सोनिया गांधी ने अपने बयान में कहा कि ग्लेशियर टूटने के कारण उत्तराखंड में बाढ़ और तबाही की परेशान करने वाली खबर से चिंतित हूं जिसके कारण गंगा नदी के निचले जलग्रहण क्षेत्र में खतरे की आशंका व्यक्त की जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वालंटियर से अनुरोध करती हूं कि वे राहत और बचाव के प्रयासों में लोगों और अधिकारियों की मदद करें। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस त्रासदी और संकट की घड़ी में उत्तराखंड के लोगों के साथ खड़ी है। 
ALSO READ: Uttarakhand glacier burst : ऋषिगंगा नदी और धौली गंगा पर हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट पूरी तरह हुआ तबाह, बचाव कार्य में सेना
वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट किया कि उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने से आई त्रासदी की खबर बहुत दुखद है। इस मुश्किल समय में पूरा देश उत्तराखंड के निवासियों के साथ खड़ा है। प्रियंका ने कहा कि आपदा में फंसे लोगों के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं व सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि राहत और बचाव कार्यों में भरपूर सहयोग करें।
 

गौरतलब है कि उत्तराखंड के जोशीमठ में नंदादेवी ग्लेशियर के फटने ने के कारण धौलीगंगा नदी में विकराल बाढ़ आ गई इसके कारण जान-माल के नुकसान की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि एक जलविद्युत परियोजना में काम कर रहे 150 से अधिक श्रमिक लापता हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

Weather Update : राजस्थान-दिल्ली समेत कई राज्यों में प्रचंड गर्मी का अलर्ट, नजफगढ़ में पारा 47 के पार

ममता बनर्जी का दावा, 200 भी पार नहीं कर पाएगी BJP, सत्ता में आएगा विपक्षी गठबंधन

Prajwal Revanna Case : प्रज्वल रेवन्ना का VIDEO, डीके शिवकुमार का नाम और 100 करोड़ की डील, आखिर क्या है सच

शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में भीषण आग, कई विभागों के दस्तावेज जलकर खाक

अगला लेख