देश की बुनियाद को कमजोर करने की कोशिश, सोनिया गांधी का सरकार पर निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आम जनमानस और लोकतंत्र की रक्षा के लिए देश विरोधी और समाज विरोधी साजिशों के खिलाफ कांग्रेस संघर्ष करेगी और हर कुर्बानी देगी।

Webdunia
मंगलवार, 28 दिसंबर 2021 (12:13 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि वह तानाशाही तरीके से चलकर इतिहास को झुठला रही रही है और लोगों को डरा-धमकाकर गंगा-जमुनी तहजीब को नष्ट किया जा रहा है।
 
श्रीमती गांधी ने मंगलवार को यहां कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं से कहा कि आज देश की मजबूत बुनियाद को कमजोर करने का प्रयास हो रहा है और इतिहास को झुठलाकर हमारी विरासत गंगा-जमुना संस्कृति को मिटाने की नापाक कोशिश हो रही है।
 
उन्होंने कहा कि आज देश का आम नागरिक असुरक्षित और भय महसूस कर रहा है क्योंकि लोकतंत्र और संविधान को दरकिनार कर सिर्फ तानाशाही चल रही है। इस स्थिति में कांग्रेस चुप नहीं रहेगी और विरासत को नष्ट करने की इजाजत किसी को नहीं देगी।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आम जनमानस और लोकतंत्र की रक्षा के लिए देश विरोधी और समाज विरोधी साजिशों के खिलाफ कांग्रेस संघर्ष करेगी और हर कुर्बानी देगी।
 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम कांग्रेस हैं- वो पार्टी जिसने हमारे देश में लोकतंत्र की स्थापना की और हमें इस धरोहर पर गर्व है। कांग्रेस स्थापना दिवस की शुभकामनाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

प्रयागराज में राहुल और अखिलेश की जनसभा में बेकाबू हुई भीड़, बैरिकेडिंग तोड़ मंच पर चढ़ने लगे लोग

फूलपुर में भाषण नहीं दे सके राहुल और अखिलेश, जानिए क्या है वजह

निरहुआ के समर्थन में सभा, CM योगी ने आजमगढ़ से किया वादा

Live : दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, केजरीवाल के घर से CCTV DVR जब्त

अगला लेख