संसद में स्मृति ईरानी को सोनिया गांधी की धमकी, कहा-डोंट टॉक टू मी

Webdunia
गुरुवार, 28 जुलाई 2022 (13:06 IST)
नई दिल्ली। संसद की कार्यवाही स्थगित होने के बाद गुरुवार को भाजपा के 2 सांसदों स्मृति ईरानी और रमा देवी ने सोनिया गांधी पर उन्हें धमकाने का आरोप लगाया। 
 
मीडिया खबरों के अनुसार लोकसभा की कार्यवाही के दौरान भाजपा के सभी सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 'सोनिया गांधी माफी मांगो' के नारे लगाने लगे। इसके बाद जब सदन की कार्यवाही स्थगित हुई तो सोनिया गांधी बाहर जा रही थीं। इस बीच वे वापस लौट कर रमा देवी के पास आईं और कहा कि मेरा नाम क्यों लिया जा रहा है, अधीर रंजन चौधरी ने तो माफी मांग ली है।

इसी बीच रमा देवी के पास खड़ी स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी से कहा कि मैम मैंने आपका नाम लिया था। इस दौरान सोनिया ने स्मृति ईरानी को धमकी दी। कांग्रेस अध्यक्ष ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि डोंट टॉक टू मी।
 
वित्त मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मला सीतारमण ने सवाल किया कि सोनिया गांधी इस मामले में गुस्से में क्यों हैं?

ALSO READ: राष्‍ट्रपति पर टिप्पणी कर फंसे कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी, क्या बोलीं सोनिया गांधी?
उल्लेखनीय है कि संसद में आज अधीर रंजन चौधरी के राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्‍ट्रपत्नी कहे जाने का मुद्दा गरमाया हुआ है। हालांकि उन्होंने माफी मांगते हुए इस चूक बताया।
 
इससे पहले स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी के रूप में संबोधित किया जाना भारत के हर मूल्य और संस्कार के विरुद्ध है। यह जानते हुए कि यह संबोधन उस सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा पर आघात करता है, तब भी कांग्रेस के एक पुरुष नेता ने यह घृणित कार्य किया है।

ALSO READ: राष्‍ट्रपति के अपमान पर घमासान, स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, संसद में भाजपा का प्रदर्शन
उन्होंने कांग्रेस को आदिवासी, गरीब और महिला विरोधी पार्टी बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि द्रौपदी मुर्मू को जब राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया तभी से कांग्रेस उनका उपहास कर रही है और इस क्रम में उसने उन्हें कभी कठपुतली तो कभी अशुभ और अमंगल का प्रतीक कहा।
 
मुर्मू के एक ऐतिहासिक चुनाव जीतने के बाद, कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही है कि एक आदिवासी, गरीब महिला देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही है। कांग्रेस ने सोनिया गांधी की अध्यक्षता में यह संस्काररहित, मूल्यविहीन एवं संविधान को चोट पहुंचाने वाला काम किया है। संसद में और सड़क पर कांग्रेस और उनके नेताओं को देश की प्रथम नागरिक और देश से माफी मांगनी चाहिए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

UP Lok Sabha Election : बृजभूषण के बेटे को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Fusion, जानिए क्या है कीमत

कितनी मालदार हैं स्वाति मालीवाल, जिनकी वजह से ‘आप’ में आया भूचाल?

Lok Sabha Election : हिमाचल में कंगना और विक्रमादित्य के बीच होगा कड़ा मुकाबला, दोनों ने किया आक्रामक अंदाज में प्रचार

केजरीवाल की PM मोदी को चुनौती, BJP मुख्‍यालय आ रहा हूं गिरफ्तार करके दिखाओ

अगला लेख