rashifal-2026

आखि‍र क‍ितनी ‘संपत्‍त‍ि’ है ‘मजदूरों के मसीहा’ सोनू सूद के पास?

Webdunia
शनिवार, 30 मई 2020 (15:32 IST)
अप्रवासी मजदूरों के मसीहा बने अभि‍नेता सोनू सूद की पूरे देश में तारीफ हो रही है। वे लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को अपने खर्चे पर उनके घर भेजने का काम कर रहे हैं। इसके ल‍िए उन्‍होंने कई बसों का इंतजाम कर द‍िया है। इसके साथ ही वे कई हजार लोगों को रोजाना खाना भी खि‍ला रहे हैं। इस बीच लोगों में यह भी द‍िलचस्‍पी बनी हुई है अभि‍नेता सोनू सूद आखि‍र क‍ितनी संपत्‍ती के माल‍िक हैं।

दरअसल सोनू सूद की कमाई फि‍ल्‍म और व‍िज्ञापनों से होती है। इसके साथ ही उनकी होटल की चैन भी है।

मीड‍िया की रिपोर्ट्स की के मुताब‍िक सोनू सूद की कुल संपत्ति करीब 17 मिलियन डॉलर के आसपास है। यानि कि वो कुल 130 करोड़ के मालिक हैं।

'रिपब्लिक वर्ल्ड' की एक र‍िपोर्ट कहती है, सोनू सूद करीब 130.339 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। 1999 से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सोनू सूद फिल्मों के अलावा विज्ञापनों के जरिए भी कमाई करते हैं। सोनू सूद का घर मुंबई के सबसे पॉश इलाके अंधेरी वेस्ट में स्थित लोखंडवाला के यमुना नगर में है। प्रवासी मजदूरों के लिए बसों की व्यवस्था करने के अलावा सोनू सूद ने पिछले दिनों जुहू में बने अपने होटल में डॉक्टरों, नर्सों और पैरा मेडिकल स्टाफ सहित स्वास्थ्य कर्मियों के लिए ठहरने की व्यवस्था भी की थी।

वे लंबे समय से अलग-अलग भाषाओं की फिल्‍मों में काम कर रहे हैं। अपने लंबे फि‍ल्‍मी सफर में उन्‍होंने अच्‍छी कमाई की है। इसके साथ ही वे ह‍िंदी फिल्‍मों में एक स्‍थाप‍ित अभि‍नेता हैं और कई प्रोजेक्‍ट्स पर काम कर चु‍के हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump को भारत के आगे क्यों झुकना पड़ा, क्या है टैरिफ घटाने की वजह, रूस ने कहा- नहीं मिला कोई मैसेज

कराची में धुरंधर के रहमान डकैत का बेटा जिब्रान गिरफ्तार, बाप ल्‍यारी का डॉन था, बेटे के ये थे काले कारनामे

राहुल गांधी दोहरा रवैया दिखाते हैं, India-US Trade Deal से देशवासियों का इंतजार खत्म, बोले पीयूष गोयल

LokSabha : कागज उछालने वाले 8 सांसद निलंबित, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित, राहुल-प्रियंका का परिसर में प्रदर्शन

Next PM after Modi:नरेंद्र मोदी के बाद पीएम कुर्सी की जंग अब सिर्फ 2 लोगों के बीच

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी बोले — सरकार कह रही ‘Four Stars of Destiny’ है ही नहीं, PM मोदी को संसद में दूंगा नरवणे की किताब

ट्रंप का 'मास्टरस्ट्रोक' या सिर्फ दावा? क्या भारत वाकई बंद कर देगा रूसी तेल? क्रेमलिन ने दिया बड़ा बयान

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में 2 आतंकवादी ढेर, ऑपरेशन जारी

CM ममता बनर्जी बनीं वकील! बंगाल वोटर लिस्ट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में पेश कीं दलीलें, जानें क्या है पूरा मामला

क्या भारत में बंद हो जाएंगे WhatsApp और Meta? सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- 'संविधान नहीं मान सकते, तो देश छोड़ दें

अगला लेख