सौरव गांगुली को अस्पताल से मिली छुट्टी, 3 दिन पहले हुई थी एंजियोप्लास्टी

Webdunia
रविवार, 31 जनवरी 2021 (12:17 IST)
कोलकाता। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के प्रमुख सौरभ गांगुली को रविवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 3 दिन पहले उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी।

हृदय संबंधी दिक्कतों के कारण गांगुली (48) बुधवार को एक महीने में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती हुए थे। जाने माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ देवी शेट्टी और डॉ अश्विन मेहता तथा अन्य चिकित्सकों के दल ने गुरुवार को उनकी एंजियोप्लास्टी की थी और दो स्टेंट डाले थे।

अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा, ‘गांगुली की सेहत ठीक है और उनका हृदय सामान्य व्यक्ति की भांति सेहतमंद है। उनका स्वास्थ्य बहुत तेजी से ठीक हुआ है और हमें उम्मीद है कि कुछ ही दिन में वह सामान्य जीवन जी सकेंगे।‘

इससे पहले गांगुली को महीने की शुरुआत हल्का दिल का दौरा पड़़ा था और उनके ‘ट्रिपल वेसेल डिजीज’ से पीड़ित होने का पता चला था। उस दौरान धमनी में अवरोध को दूर करने के लिए उनकी एंजियोप्लास्टी की गयी थी और एक स्टेंट डाला गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कन्याकुमारी में PM मोदी के ध्यान कार्यक्रम पर कांग्रेस को आपत्ति, चुनाव आयोग में लगाई गुहार

PM मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस ने किया कटाक्ष, महात्मा गांधी को किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं

क्या दिल्ली में वाकई 52 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान? IMD ने बताई सचाई

लोकसभा चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों में 104% की भारी वृद्धि, ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा

कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत? ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग?

75 दिन चले लोकसभा चुनाव प्रचार के 7 बड़े मुद्दे जो 7 चरणों में गूंजे

अग्निकुल ने रचा इतिहास, अग्निबाण का सफल परीक्षण

झुलसती, डूबती जिंदगियां, एशिया पर जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक कहर

AC में धमाके से फ्लैट में लगी आग

अगला लेख