rashifal-2026

वाराणसी में सपा कार्यकर्ता ने पीएम मोदी को दिखाया काला झंडा, गिरफ्तार

Webdunia
रविवार, 16 फ़रवरी 2020 (14:55 IST)
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी की यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता ने काला झंडा दिखाया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
 
पुलिस ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जंगमबाड़ी मठ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद काशी हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित हेलीपैड जा रहे थे। रास्ते में रविदास गेट के पास एक युवक काला झंडा लेकर अचानक उनके काफिले के सामने कूद पड़ा।
 
उन्होंने बताया कि युवक के काफिले के सामने आते ही प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगे एसपीजी के जवान बाहर निकल आए और उसे पकड़ लिया। जवानों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
 
पुलिस ने बताया कि युवक को फिलहाल हिरासत में लंका थाने ले जाया गया है। उसकी पहचान समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश फौजी के पुत्र अजय फौजी के रूप में हुई है। युवक से पूछताछ की जा रही है, उसके बाद ही स्पष्ट होगा कि उसने आखिर ऐसा क्यों किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को श्रीमद्भगवद गीता के अलावा कौनसे खास गिफ्ट्‍स दिए और क्या हैं उनकी खूबियां

माघ मेला 2026 : संगम नगरी में आस्था का महासागर, 3 जनवरी से शुरू होगा 44 दिनी महापर्व

मेरठ पुलिस का कारनामा, अज्ञात शव को दूसरे क्षेत्र में ले जाकर दुकान के आगे फेंका, सीसीटीवी ने खोला राज

व्लादिमीर पुतिन 2 दिन के दौरे के बाद मॉस्को रवाना, भारत के साथ किए ये समझौते

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

अगला लेख