Hanuman Chalisa

सस्ती विमान सेवाएं देने वाली निजी विमानन कंपनी स्पाइस जेट की 'उड़ान' योजना के तहत 14 नई उड़ानें

Webdunia
रविवार, 31 मार्च 2019 (21:46 IST)
नई दिल्ली। सस्ती विमान सेवाएं देने वाली निजी विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने रविवार को सरकार की 'उड़ान' योजना के तहत 14 नई उड़ानें शुरू करने की घोषणा की।
 
इसके तहत कंपनी झारसुगुड़ा, किशनगढ़ और लखीमपुर जैसे कम हवाई सेवा वाले क्षेत्रों में अपनी सेवाएं शुरू करेगी। इसके अलावा कंपनी ने घरेलू बाजार में मेट्रो शहरों और गैर-मेट्रो शहरों के बीच 14 नई सीधी उड़ानें भी शुरू करने की घोषणा की है।
 
उल्लेखनीय है कि सरकार ने 'उड़ान' योजना (उड़े देश का आम नागरिक) क्षेत्रीय हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए शुरू की है। इसके तहत एक निश्चित दूरी के लिए विमान किरायों की अधिकतम सीमा तय कर दी गई है। इसका मकसद देश के कम सेवा वाले या गैर सेवा वाले हवाई अड्डों पर हवाई यात्रा सेवाओं को शुरू करना है।
 
स्पाइस जेट ने एक बयान में कहा कि 'उड़ान' योजना के तहत उसने किशनगढ़-अहमदाबाद-किशनगढ़, लखीमपुर-गुवाहाटी-लखीमपुर, जयपुर-अमृतसर-जयपुर, दिल्ली-झारसुगुड़ा-दिल्ली, हैदराबाद-झारसुगुड़ा-हैदराबाद, कोलकाता-झारसुगुड़ा-कोलकाता और भोपाल-उदयपुर-भोपाल मार्ग पर 31 मार्च से सेवाएं शुरू की हैं। 
 
इसके अलावा कंपनी ने मुंबई-भोपाल-मुंबई, मुंबई-गोरखपुर-मुंबई, चेन्नई-पटना-चेन्नई, दिल्ली-भोपाल-दिल्ली (2 नई उड़ान), जयपुर-धर्मशाला-जयपुर और सूरत-भोपाल-सूरत के बीच नई सीधी उड़ानें शुरू की हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला, बदली होम स्टे नीति

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

LIVE: SIT टीम दुर्घटनास्थल पहुंची, लखनऊ अग्निकांड की जांच

शिक्षा का महाउत्सव: CM भूपेंद्र पटेल ने PM मोदी के वडनगर स्कूल से किया शाला प्रवेशोत्सव का शुभारंभ

लखनऊ अग्निकांड का दर्दनाक सच: पेट क्लिनिक बना मौत का जाल, पिंजरों में बंद जानवरों को नहीं मिला बचने का मौका

अगला लेख