मध्य और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर जारी, उत्तरप्रदेश में बिजली गिरने से 26 की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 7 जून 2019 (23:25 IST)
नई दिल्ली। देश के उत्तर और मध्यक्षेत्र में गर्मी का कहर शुक्रवार को जारी रहा। उत्तरप्रदेश में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 57 अन्य घायल हो गए। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार से मंगलवार तक उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के विदर्भ में 'भीषण गर्मी' का प्रकोप जारी रहेगा।
 
शुक्रवार को मध्यप्रदेश का होशंगाबाद 46.8 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा जबकि राजस्थान में चुरू का अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और झारखंड के कई स्थानों पर हुई हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी।
 
राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में भीषण गर्मी के साथ लू का प्रकोप जारी है। हालांकि प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में गुरुवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई।
 
मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि चुरू में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 46.4, डिग्री, कोटा में 46.1 डिग्री, बीकानेर में 45.8 डिग्री, श्रीगंगानगर में 45.7 डिग्री, जैसलमेर में 45.5 डिग्री, जोधपुर में 45.3 डिग्री, अजमेर में 44.5 डिग्री, डबोक में 44 डिग्री और राजधानी जयपुर में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
 
राष्ट्रीय राजधानी में 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण शहर के उच्चतम तापमान में गिरावट आई और यह 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरप्रदेश के कई स्थानों में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। प्रदेश में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 57 अन्य घायल हो गए।
 
प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय ने शुक्रवार को बताया कि मैनपुरी में सबसे अधिक 6, एटा और कासगंज में 3-3, बाराबंकी एवं फर्रुखाबाद में 2-2 लोगों लोगों की मृत्यु हुई है। इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने के चलते मुरादाबाद, बदायूं, पीलीभीत, मथुरा, कन्नौज, संभल और गाजियाबाद में भी 1-1 व्यक्ति की मृत्यु हुई।
 
सूत्रों के अनुसार राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार देर शाम आंधी-तूफान आने की वजह से जगह-जगह पेड़ टूटकर गिर गए और कई मकानों की दीवारें भी ढह गईं। इन हादसों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 57 लोग घायल भी हुए हैं। सबसे अधिक 41 लोग मैनपुरी में घायल हुए।
 
उत्तरप्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से पीड़ितों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया गया है। पंजाब, हरियाणा और दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में गर्मी का प्रकोप जारी रहा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख