जानिए कितनी ताकतवर है भारतीय वायुसेना, देखिए खास लड़ाकू विमान और हैलीकॉप्टर

Webdunia
मंगलवार, 26 फ़रवरी 2019 (15:03 IST)
भारतीय वायुसेना ने मंगलवार सुबह लगभग साढ़े 3 बजे पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी कैंपों पर बड़ा हमला करते हुए 325 से अधिक आतंकियों को मार गिराया। इस हमले से वायुसेना ने 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले का बदला भी ले किया। सभी फोटो वायुसेना के ट्विटर अकाउंट्स से लिए गए हैं। जानिए कितनी ताकतवर है भारतीय वायुसेना, देखिए खास लड़ाकू विमान और हैलीकॉप्टर...

मिराज 2000 :  मिराज 2000 एक लड़ाकू विमान है। इसकी खास बात यह है कि ये भीतर तक जाकर टारगेट को ध्वस्त करने की क्षमता रखता है। इस विमान का निर्माण फ्रांस की दसॉ एविएशन ने किया है। यह वहीं कंपनी ने जिसने रफाल का निर्माण किया है। अब तक 600 मिराज 2000 विमानों का निर्माण हो चुका है और लगभग 9 देशों में ये सेवा दे रहे हैं।
 
 
IL 76 : IL -76 एक बहुउद्देश्यीय चार इंजन वाला टर्बोफैन रणनीतिक एयरलिफ्टर है जिसे सोवियत संघ के इलुशिन डिजाइन ब्यूरो द्वारा डिज़ाइन किया गया है। यह विमान भारी बमबारी की क्षमता रखता है।
 
MI 17 V5 : रूस की कजान फैक्ट्री में बने इस विमान में 36 जवानों और 4 टन सामान ले जाने की क्षमता है। यह एक मध्यम जुड़वां-टरबाइन परिवहन हैलीकॉप्टर है।

MI 35 : एमआई 35 एक मल्टी रोल कॉम्बेट विमान है। इस विमान में जबरदस्त गोलीबारी की क्षमता है। इस लड़ाकू विमान में 8 जवान भी सवार हो सकते हैं। 

जगुआर : जगुआर एक सुपरसोनिक कम ऊंचाई पर उड़ने वाला लड़ाकू विमान है। इसके उत्पादन के लिए ब्रिटेन और फ्रांस ने साझेदारी की थी। इसके हाई-विंग लोडिंग डिजाइन की वजह से कम-ऊंचाई पर एक स्थिर उड़ान और जंगी हथियारों को ले जाने में सहूलियत होती है। 
 
तेजस : तेजस हिन्दुस्तान एरोनाटिक्स लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया एक हल्का व कई तरह की भूमिकाओं वाला जेट लड़ाकू विमान है। तेजस अनेक भूमिकाओं को निभाने में सक्षम एक हल्का युद्धक विमान है।

मिग - 27 : मिग - 27 को सोवियत संघ में मिकोयान-गुरेविच ब्यूरो द्वारा डिज़ाइन और निर्मित किया गया था। बाद में लाइसेंस पर भारत में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स द्वारा निर्मित किया गया था। यह मिकोयान-गुरेविच मिग-23 लड़ाकू विमानों पर आधारित है लेकिन मिग-23 के विपरीत यह एयर-टू-ग्राउंड हमले करने में सक्षम है।

हॉक :  यह विमान काफी हल्का व कई अहम हथियार ले जाने में सक्षम है। विमान की डिजाइन इसे और भी ज्यादा खतरनाक बनाती है। आधुनिक प्रशिक्षण विमान का इस्तेमाल भारत के अलावा 18 अन्य देश भी कर रहे हैं। 
मिग 29 : रूसी मूल का यह लड़ाकू विमान अब हवा में ईंधन भरने में सक्षम है, वह अत्याधुनिक मिसाइलों से युक्त है। यह कई दिशाओं में हमले करने में सक्षम है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख