जनसंख्‍या नियंत्रित करने के लिए भारत में बने कड़ा कानून, मोदी के मंत्री ने कही बड़ी बात

Webdunia
सोमवार, 11 जुलाई 2022 (15:27 IST)
पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देश की आबादी के ‘सुरसा’ के मुंह की तरह बढ़ने की बात कहते हुए इसे नियंत्रित करने के लिए कड़े कानून की फिर से वकालत की। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 में भारत की जनसंख्‍या चीन से भी अधिक हो सकती है। 
 
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर भाजपा के नेता ने एक वीडियो बयान जारी किया और इसे ट्विटर पर साझा किया। बिहार में बेगूसराय लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले सिंह ने अफसोस जताया कि पिछले 3 दशकों में भारत आर्थिक प्रगति की रफ्तार में चीन से पिछड़ गया, लेकिन जनसंख्या वृद्धि में अपने पड़ोसी देश से आगे निकल गया।
 
सिंह ने कहा कि हमारे पास सीमित संसाधन हैं। हमारी आबादी सुरसा के मुंह की तरह बढ़ रही है। 10-10 बच्चे पैदा करने वाली विकृत मानसिकता पर भी अंकुश लगाने की जरूरत है।
 
उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए एक ‘कड़ा कानून’ बने, जो पूरे देश में और सभी धर्म के लोगों पर लागू हो। भाजपा नेता ने कहा कि इस तरह के कानून की मांग संसद से सड़क तक उठानी चाहिए।
 
सिंह की टिप्पणी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचार के बिल्कुल विपरीत है, जिनकी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा की सबसे बड़ी सहयोगी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख