सुब्रमण्यम स्वामी बोले, प्रियंका गांधी को है बीमारी, लोगों की करती हैं पिटाई

Webdunia
रविवार, 27 जनवरी 2019 (10:44 IST)
नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने हाल ही में राजनीति में आईं राहुल गांधी की बहन प्रियंका पर आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा कि प्रियंका गांधी को एक ऐसी एक बीमारी है, जो सार्वजनिक जीवन में अनुकूल और उपयुक्त नहीं है। वह लोगों की पिटाई करती है। 
 
स्वामी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'उसको (प्रियंका को) एक बीमारी है, जो सार्वजनिक जीवन में अनुकूल और उपयुक्त नहीं है। उसको बाईपोलैरिटी कहते हैं, यानी उसका हिंसावादी चरित्र दिखाई पड़ता है। लोगों को पीटती है। पब्लिक को पता होना चाहिए कि प्रियंका गांधी कब संतुलन खो बैठेंगी, किसी को पता नहीं है।'
 
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका को लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पूर्वी यूपी का प्रभार सौंपा है। प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने के ऐलान के बाद से ही सियासी पारा गर्म है। कई भाजपा नेताओं ने इस मामले में विवादास्पद टिप्पणियां कीं और स्वामी की टिप्पणी को भी इसी संदर्भ में देखा जा रहा है।
 
बहरहाल भाजपा नेता के इस बयान पर बवाल मच गया। लोगों इस बयान पर सुब्रमण्यम स्वामी को जमकर ट्रोल किया। भास्कर नामक एक यूजर ने इस पर कहा कि आपका संतुलन तो हमेशा बिगड़ा रहता है और यह बयान इस बात का सबूत है। कसम से भाजपा वालों को बहुत मिर्ची लगी है।
 
प्रज्ञांशु ने भी सुब्रमण्यम स्वामी पर पलटवार करते हुए कहा कि यह बोला था कि पप्पू हेरोइन लेता है। मोदी को हग करते टाइम बोला था कि पप्पू ने मोदी को जहर दिया था। अन्य लोगों ने भी बगैर सबूत इस तरह की बात करने पर स्वामी की जमकर खिंचाई की। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान को मिली दोहरी जिम्मेदारी, नाराज कांग्रेस ने उठाए सवाल

न्यूजीलैंड संसद में सनसनी, सांसद लॉरा मैकल्योअर ने दिखाई अपनी न्यूड फोटो

प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास

पीएम आवास में नरेंद्र मोदी ने लगाया सिंदूर का पौधा, जानिए क्या है इसकी खासियत?

उत्तरी सिक्किम में बचाव अभियान फिर शुरू, 59 पर्यटकों को हवाई मार्ग से निकाला गया

अगला लेख