Biodata Maker

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर अनुपम खेर ने किया ट्वीट, यूजर्स खूब कर रहे पसंद

Webdunia
शनिवार, 23 जनवरी 2021 (13:22 IST)
आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 125वीं जयंती है। इस मौके को भारत सरकार 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाने का ऐलान किया है। सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है। सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बॉलीवुड गलियारे से जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक्टर अनुपम खेर ने भी उनके सम्मान में एक ट्वीट किया है, जिसे खूब पढ़ा जा रहा है।

अनुपम खेर ने ट्वीट किया-- तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा!  नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जन्म वर्षगांठ पर उन्हें शत् शत् नमन। जय हिंद!

अनुपम खेर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा दिए गए नारे को ही अपनी ट्वीट में लिखा है। उनके इस ट्वीट पर यूजर्स भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। अनुपम खेर के अलावा पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट किया है।

खून के बदले आजादी देने का वादा करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा है।

23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में एक संपन्न बांग्ला परिवार में जन्मे सुभाष अपने देश के लिए हर हाल में आजादी चाहते थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के नाम कर दिया और अंतिम सांस तक देश की आजादी के लिए संघर्ष करते रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

CBSE की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, कक्षा 10 के लिए 2 बोर्ड एग्जाम सिस्टम लागू

कश्मीर में सूखा और बढ़ती गर्मी का डबल खतरा, रिकॉर्ड तापमान और ग्लेशियर पिघलने की चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत पहुंचे, मोदी से होगी हाई-लेवल बैठक, बड़ी रक्षा डील संभव

Weather Update : बदल रहा मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

गुजरात में अप्रैल–मई में हो सकते हैं स्थानीय निकाय चुनाव, अंतिम मतदाता सूची जारी

अगला लेख