बर्लिन में पीएम मोदी का 'अति सुंदर अंदाज', बच्चे का गीत सुना, चुटकी बजाई और फिर किया भावुक ट्वीट

Webdunia
सोमवार, 2 मई 2022 (12:12 IST)
पीएम मोदी तीन दिन की यूरोप यात्रा पर हैं। सुबह करीब 6 बजे बर्लिन पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके पहुंचते ही मोदी मोदी और भारत माता की जय के नारे लगे। एक बच्चे ने मोदी को देशभक्ति गीत सुनाया। जब बच्चा गीत सुना रहा था तो पीएम उसके साथ चुटकी बजाते रहे। इसके बाद मोदी ने बच्चे को दुलारा और शाबाशी दी।

वे कई बच्चों से मिले, बच्चों और बर्लिन में बसे भारतीयों ने पीएम मोदी के साथ सेल्फियां लीं। बर्लिन में नागरिकों से मिलने के बाद पीएम मोदी ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा,

'बर्लिन में सुबह का समय था फिर भी भारतीय समुदाय के कई लोग आए। उनके साथ जुड़ना अद्भुत था। भारत को अपने प्रवासी भारतीयों की उपलब्धियों पर गर्व है'

पीएम मोदी के जर्मनी दौरे की भारत में भी चर्चा है। सोशल मीडिया पर बर्लिन की मोदी की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। कानून मंत्री किरण रिजिजू ने तो बच्चे के गीत गाते और पीएम मोदी का चुटकी बजाते हुए वीडियो शेयर किया है।

पीएम मोदी 2 से 4 मई की अपनी इस यात्रा में तीन यूरोपीय देशों जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस पहुंचे हैं। बर्लिन पहुंचकर सबसे पहले जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज से मुलाकात करेंगे। इसके बाद बर्लिन में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे।

इसके बाद 3 मई को इंडो-नॉर्डिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। फिर डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में भी भारतीयों को संबोधित करेंगे। सबसे आखिर में पीएम मोदी पेरिस में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान यूक्रेन को लेकर चर्चा हो सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख