सुकेश चंद्रशेखर ने फिर लिखी LG को चिट्ठी, अन्य जेल में ट्रांसफर की मांग

Webdunia
गुरुवार, 10 नवंबर 2022 (14:28 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि उसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और कैलाश गहलोत के खिलाफ अपनी शिकायत वापस लेने के लिए धमकी दी जा रही है। सुकेश ने दावा किया कि जेल प्रशासन पर जैन और केजरीवाल का नियंत्रण है। उसने अपना ट्रांसफर किसी और जेल में करने को कहा है।
 
चंद्रशेखर के वकील अशोक के सिंह ने 7 नवंबर को लिखा पत्र उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना को 9 नवंबर को सौंपा था। पत्र में उसने कहा कि मेरे पास उनके आप नेताओं खिलाफ बहुत महत्वपूर्ण सबूत हैं और वह इसके बारे में बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। वह मुझे और मेरी पत्नी लीना पॉलोज को नुकसान पहुंचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। लीना इसी मामले में मंडोली जेल में बंद हैं।
 
सुकेश ने आरोप लगाया कि जेल अधीक्षक और अन्य अधिकारी उसके ऊपर बहुत दबाव डाल रहे हैं और उसे परेशान कर रहे हैं। सत्येंद्र जैन मुझे समझौते के लिए प्रस्ताव भेज रहे हैं और यदि मैं स्वीकार नहीं करता तो मुझे और मेरी पत्नी को प्रताड़ित किया जाएगा।
 
आप ने पहले आरोप लगाया था कि भाजपा गुजरात और दिल्ली में नगर निगम (MCD) चुनावों में हार के डर से चंद्रशेखर को स्टार प्रचारक के रूप में इस्तेमाल कर रही है।
 
चंद्रशेखर ने इससे पहले उपराज्यपाल को पत्र लिखकर कथित धमकी और भ्रष्टाचार के लिए केजरीवाल और अन्य के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र में 5 महीने में दुष्‍कर्म के 3506 केस, हत्या के 924 मामले, विपक्षी नेता अंबादास दानवे का दावा

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कारगिल युद्ध से पहले जम्मू कश्मीर के लिए हुई थी गुप्त वार्ता, क्या था चिनाब फॉर्मूला

CM हेमंत सोरेन ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, सीआरपीएफ प्रतिनियुक्ति शुल्क माफ करने की मांग

UP : अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 राज्यों से 10 लोग गिरफ्तार

अगला लेख