पंजाब के नए सीएम हो सकते हैं सुखजिंदर रंधावा, मिला सभी कांग्रेस विधायकों का समर्थन

Webdunia
रविवार, 19 सितम्बर 2021 (15:33 IST)
चंडीगढ़। अमरिंदर सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सुखजिंदर सिंह रंधावा पंजाब के नए मुख्‍यमंत्री हो सकते हैं। सभी विधायकों ने कांग्रेस हाईकमांन से उनके नाम की सिफारिश की है। 
 
कांग्रेस विधायक प्रीतम कोटभाई ने कहा कि सभी विधायकों ने काग्रेस हाईकमान के सामने सुखजिंदर रंधावा का नाम रखा है। वे राज्य के अगले मुख्‍यमंत्री होंगे।
 
इससे पहले रंधावा ने कहा कि उनकी कभी किसी पद की लालसा नहीं रही है। उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब उनका नाम भी कांग्रेस विधायक दल के नेता के संभावित दावेदारों में लिया जा रहा है।
 
 
पत्रकारों ने जब सवाल किया कि क्या वे पंजाब के अगले मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं, उन्होंने कहा, 'आप एक कांग्रेस कार्यकर्ता से बात कर रहे हैं।
 
अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और कहा था कि विधायकों की बार-बार बैठक बुलाए जाने से उन्होंने खुद को अपमानित महसूस किया, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया।
 
अमरिंदर सिंह के अपमानित महसूस करने संबंधी बयान पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने 5 मुख्यमंत्री बदले हैं। कांग्रेस में भी कुछ मुख्यमंत्री बदले गए हैं। कांग्रेस में अमरिंदर साढ़े नौ साल तक मुख्यमंत्री रहे। मेरा मानना है कि उनको जितना सम्मान मिला, उतना किसी मुख्यमंत्री को नहीं मिला। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Congress : बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर कांग्रेस का मंथन, क्या होंगे अहमदाबाद अधिवेशन के मुद्दे

पश्चिम बंगाल में रामनवमी की धूम, हाईअलर्ट के बीच जुलूस और शोभायात्राएं, BJP और TMC के नेता हुए शामिल

Waqf amendment bill को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, जानिए क्या की गई मांग

किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने की थी अपील

भाषा विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा बयान, DMK को लेकर कही बड़ी बात, स्टालिन पर कसा तंज

सभी देखें

नवीनतम

इजराइल का गाजा के 50 प्रतिशत हिस्से पर नियंत्रण, फिलिस्तीनी मकानों, कृषि भूमि और बुनियादी ढांचे को तबाह कर दिया

राहुल गांधी ने बताया शेयर बाजार में क्‍यों हो रही गिरावट?

दमोह के फर्जी डॉक्टर मामले में सीएम मोहन यादव सख्त, पुलिस ने दर्ज की FIR, कांग्रेस ने उठाए सवाल

LIVE: बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल के दाम 2 रुपए बढ़े

Waqf Law : सुप्रीम कोर्ट वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं को सूचीबद्ध करने पर करेगा विचार

अगला लेख