बंगाल में सियासत का 'सुपर सैटरडे', कोलकाता में गरजेंगे पीएम मोदी, ममता का भी शक्ति प्रदर्शन

Webdunia
शनिवार, 23 जनवरी 2021 (09:59 IST)
कोलकाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शनिवार को पश्चिम बंगाल में राजनीति का सुपर सैटरडे माना जा रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर कोलकाता में है तो सीएम ममता बनर्जी भी आज पदयात्रा के जरिए अपनी ताकत दिखाएगी। 
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 जनवरी को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर कोलकाता में आयोजित 'पराक्रम दिवस' समारोह को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री विक्टोरिया मेमोरियल में नेताजी के जीवन पर आधारित एक स्थायी प्रदर्शनी और एक 'प्रोजेक्शन मैपिंग शो' का भी उद्घाटन करेंगे।
 
प्रधानमंत्री नेताजी की याद में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी करेंगे। इस दौरान नेताजी पर आधारित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम 'आमरा नूतोन जौवोनेरी दूत' का भी आयोजन किया जाएगा। इससे पहले प्रधानमंत्री कोलकाता स्थित नेशनल लाइब्रेरी का भी दौरा करेंगे।
 
ममता की पदयात्रा : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज कोलकाता में करीब आठ किलोमीटर लंबी पदयात्रा करने वाली हैं। इसे पश्चिम बंगाल की सबसे शक्तिशाली नेता का शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है। दोपहर 12.15 बजे ओडिशा के कटक में नेताजी का जन्म हुआ था, इसलिए ममता बनर्जी दोपहर 12.15 बजे पद यात्रा शुरू करेंगी।
 
हो सकता है आमना-सामना : विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही ममता बनर्जी को भी न्योता भेजा गया है। फिलहाल यह तय नही है कि ममता इस कार्यक्रम में शामिल होंगी या नहीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर

Petrol Diesel Prices: आज क्या भाव हैं पेट्रोल और डीजल के, जानिए ताजा कीमतें

खराब मौसम के चलते 2 दिनों के लिए अमरनाथ यात्रा स्‍थगित, राजौरी व पुंछ में स्‍कूल कॉलेज बंद

पीएम मोदी से क्यों निराश हैं पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या?

नीतीश का चुनावी दांव, आशा कार्यकर्ताओं का वेतन 3 गुना बढ़ाया, ममता कार्यकर्ताओं को डबल प्रोत्साहन

अगला लेख