बुल्डोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्‍त, अवैध मंदिरों और मस्जिदों को हटाना होगा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 1 अक्टूबर 2024 (12:39 IST)
Supreme court : सुप्रीम कोर्ट ने कई राज्यों में आरोपियों की संपत्ति समेत अन्य संपत्तियों को ध्वस्त किए जाने का आरोप लगाने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा कि सड़क के बीच धार्मिक संरचना बाधा नहीं बन सकती। अवैध मंदिरों और मस्जिदों को हटाना होगा। अदालत ने स्पष्‍ट किया अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन नहीं रुकेगा। 

न्यायालय ने कहा कि उसके दिशा निर्देश पूरे भारत में लागू होंगे। साथ ही उसने कहा कि वह यह स्पष्ट कर रहा है कि किसी व्यक्ति का महज आरोपी या दोषी होना संपत्ति के ध्वस्तीकरण का आधार नहीं हो सकता। उसने कहा कि वह सार्वजनिक सड़कों, सरकारी जमीनों या जंगलों में किसी भी अनधिकृत निर्माण को संरक्षण नहीं देगा। हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि हमारे आदेश से किसी भी सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण करने वालों को मदद न मिले।
 
सॉलिसिटर जनरल ने बताया कि किसी प्रॉपर्टी पर बुलडोजर की कर्रवाई के पहले नोटिस देने की व्यवस्था है। अब तक नोटिस चिपकाया जाता है, लेकिन नोटिस रजिस्टर्ड डाक से भेजा जाना चाहिए। नोटिस मिलने के 10 दिन बाद ही विवादित संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
 
इस पर जस्टिस गवई ने कहा कि हम एक सेक्युलर देश में रहते हैं। अतिक्रमण वाली जमीप पर प्रॉपर्टी किसी की भी हो सकती है। वह हिंदू की भी हो सकती है, मुस्लिम की भी हो सकती है। सार्वजनिक सड़कों पर, वॉटर बॉडी या रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण करके मंदिर, मस्जिद या दरगाह जो कुछ भी बनाया गया है, उसे तो जाना ही होगा, क्योंकि पब्लिक ऑर्डर सर्वोपरि है।
 
उन्होंने कहा कि बेशक अधिकृत निर्माण न हो, लेकिन तोड़-फोड़ की कार्रवाई के विरोध में महिलाओं, वृद्धों और बच्चों को सड़क पर देखना अच्छा नहीं लगता है। अगर उन्हें समय मिलेगा तो वे लोग वैकल्पिक व्यवस्था कर लेते। अनधिकृत निर्माण के लिए एक कानून होना चाहिए, यह धर्म या आस्था या विश्वास पर निर्भर नहीं है। एक ऑनलाइन पोर्टल होना चाहिए। एक बार जब जानकारी को डिजिटलाइज कर देंगे तो रिकॉर्ड भी बनेगा।
 
उल्लेखनीय है कि न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने 17 सितंबर को कहा था कि उसकी अनुमति के बगैर एक अक्टूबर तक आरोपियों समेत अन्य लोगों की संपत्तियों को नहीं गिराया जाएगा। पीठ ने कहा था कि अगर अवैध रूप से ध्वस्तीकरण का एक भी मामला है तो यह हमारे संविधान के मूल्यों के विरुद्ध है।
 
न्यायालय ने स्पष्ट किया था कि उसका आदेश सड़कों, फुटपाथ, रेलवे लाइन या जलाशयों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर बने अनधिकृत ढांचों पर लागू नहीं होगा और साथ ही उन मामलों पर भी लागू नहीं होगा जिनमें अदालत ने ध्वस्तीकरण का आदेश दिया है।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आधे हिन्दू एक झटके में खत्म हो जाएंगे, राजा भैया के बयान पर क्या बोले अयोध्या के संत-महंत

राजौरी में रहस्यमयी बीमारी के 3 और मरीज मिले, कंटेनमेंट जोन घोषित

नाक के नीचे से अपराधी भाग रहे, पुलिस नशेड़ियों से पिट रही, ये क्‍या हो रहा इंदौर पुलिस कमिश्‍नरी में?

अमेरिकी नागरिकता पर बवाल, 22 प्रांतों में ट्रंप पर मुकदमा

पीएम मोदी बोले, चुनाव से डरे आप-दा वाले, हर दिन कर रहे हैं नई घोषणा

सभी देखें

नवीनतम

train accident : पहिए से निकली चिंगारी और अफवाह ने कैसे ले ली 12 लोगों की जान, जलगांव के भीषण ट्रेन हादसे का हर अपडेट

UP : शामली मुठभेड़ में घायल इंस्पेक्टर की मौत, 1 लाख के इनामी अरशद समेत 3 बदमाशों को किया था ढेर

पुणे में CM डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों को दिया GIS का न्योता

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर अयोध्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

जर्मनी के पार्क में चाकू से हमला, 2 की मौत

अगला लेख