Hanuman Chalisa

सुशांत सिंह की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि, आज होगा अंतिम संस्कार

Webdunia
सोमवार, 15 जून 2020 (07:08 IST)
मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस खबर के बाद बॉलीवुड जगत से लेकर उनके प्रशंसक स्तब्ध रह गए। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट रविवार देर रात आई। रिपोर्ट में शुरुआती तौर पर आत्महत्या की बात सामने आई है। 

सुशांत के खुदकुशी का कारण डिप्रेशन में होना बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि उन्हें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुशांत सिंह का आज मुंबई में अंतिम संस्कार होगा। खबरों के मुताबिक उनके अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजन पटना से मुंबई पहुंच गए हैं।

हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर अभी किसी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। खबरों के अनुसार डॉक्टरों ने उनके वाइटल ऑर्गन्स को आगे जांच के लिए जेजे अस्पताल भेजा है। यहां शरीर में किसी तरह के ड्रग्स या जहर की मौजूदगी का पता लगाया जाएगा।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वे 34 वर्ष के थे।

खबरों के अनुसार सुशांत के घर में हादसे के वक्त उनके अलावा कुल 4 लोग और मौजूद थे। पुलिस के अनुसार सुशांत अपने बेडरूम में ही थे।

रविवार सुबह नाश्ते के वक्त सुशांत ने काफी समय तक अपने बेडरूम का दरवाजा नहीं खोला। करीब 12 बजे दरवाज़ा तोड़ा गया, तब सुशांत का शव छत की सीलिंग से लटकता पाया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

केरलम में केसी वेणुगोपाल कैसे हुए OUT, वीडी सतीशन होंगे मुख्यमंत्री

16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR, चुनाव आयोग ने किया तीसरे चरण का एलान

LIVE: 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR

गुजरात में बनेगा देश का पहला सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, 20667 करोड़ आएगी लागत, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

अगला लेख