महिलाओं के साथ अन्याय दूर करने का संकल्प ले समाज : सुषमा स्वराज

Webdunia
गुरुवार, 8 मार्च 2018 (17:42 IST)
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को कहा कि महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय तथा उनकी पीड़ा दूर करने के लिए केंद्र, राज्य सरकारों, सांसदों, विधायकों तथा समाज के विभिन्न वर्गों को मिलकर संकल्प लेना चाहिए।


राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' के अवसर पर लगभग 1 घंटे तक चली 'विशेष चर्चा' का जवाब देते हुए स्वराज ने कहा कि महिलाओं ने बहुत सारी उपलब्धियां हासिल की हैं। महिलाएं ऐसे क्षेत्रों में प्रवेश कर रही हैं जिनमें अभी तक पुरुषों का वर्चस्व रहा है।

उन्होंने कहा कि हालांकि अभी भी कमियां बाकी हैं। महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय तथा उनकी पीड़ा को दूर करने के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, सांसदों, विधायकों को समाज के विभिन्न वर्गों को मिलकर काम करने की जरूरत है। इसके लिए संकल्प लिया जाना चाहिए और एक आंदोलन चलाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विदेश यात्रा के दौरान वे गर्व के साथ बताती हैं कि भारत में महिलाएं शीर्ष पदों पर रही हैं। देश में महिलाएं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यसभा की सभापति, लोकसभा अध्यक्ष, राज्य की मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल जैसे पदों को सुशोभित कर चुकी हैं। कई राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की प्रमुख महिलाएं हैं।

स्वराज ने गणतंत्र दिवस समारोह में सीमा सुरक्षाबल की महिला कमांडो के मोटरसाइकलों पर हैरतअंगेज प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं ने ऐसे तमाम क्षेत्रों में अपनी पहुंच बनाई है जिन्हें पुरुषों का आधिपत्य समझा जाता था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

रूस पर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, 40 से ज्यादा लड़ाकू जेट ध्वस्त

MP : सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, कटनी, दतिया SP और चंबल IG-DIG हटाए गए

श्रीश्री रविशंकर और अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने किया द आर्ट ऑफ लिविंग मेडिएशन पहल का शुभारंभ

PM मोदी को चुनाव प्रचार से दूर हो जाना चाहिए, मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री से क्‍यों की यह अपील

Kia इंडिया की बिक्री मई में 14 प्रतिशत बढ़ी

अगला लेख