भारतीयों का स्विस बैंकों में 7000 करोड़ रुपए जमा, 300 करोड़ के तीन साल से नहीं मिल रहे दावेदार

Webdunia
सोमवार, 16 जुलाई 2018 (10:00 IST)
नई दिल्ली। स्विट्जरलैंड के बैंकों में अवैध काले धन के मुद्दे को लेकर भारत में लगातार तीखी राजनीतिक बहस चल रही है। हालांकि इन बैंकों में भारतीयों के निष्क्रिय खातों की सूचना जारी किए जाने के तीन-तीन साल बाद भी उनका कोई दावेदार सामने नहीं आया है।
 
स्विट्जरलैंड के बैंक लोक-प्रहरी ने पहली बार दिसंबर 2015 में कुछ निष्क्रिय (इनएक्टिव) खातों की सूची जारी की थी‍। इनमें स्विट्जरलैंड के नागरिकों के साथ ही भारत के कुछ लोगों समेत बहुत से विदेशी नागरिकों के खाते हैं। स्विस नेशनल बैंक के अनुसार इन खातों में करीब 4.4 करोड़ स्विस फ्रैंक यानी 300 करोड़ रुपए जमा हैं। इन लोगों के नाम भी सार्वजनिक किए गए हैं। इन खातों को 2020 तक रखा जाएगा। फिर भी इनके दावेदार नहीं मिले तो इन्हें बंद कर दिया जाएगा।
 
नियम के तहत इन खातों की सूची इसलिए जारी की जाती है कि ताकि खाताधारकों के कानूनी उत्तराधिकारियों को उन पर दावा करने का अवसर मिल सके। सही दावेदार मिलने के बाद सूची से उस खाते की जानकारियां हटा दी जाती हैं। साल 2017 में सूची से 40 खाते तथा दो सुरक्षित जमा पेटियों की जानकारी हटाई जा चुकी है। हालांकि अभी भी सूची में 3,500 से अधिक ऐसे खाते हैं जिनमें कम-से-कम छ: भारतीय नागरिकों से जुड़े हैं जिनके दावेदार नहीं मिले हैं।

स्विस नेशनल बैंक की तरफ से जारी हालिया आंकड़ों के अनुसार स्विस बैंकों में भारतीय लोगों की जमा राशि 2017 में 50 प्रतिशत बढ़कर 1.01 अरब सीएचएफ (स्विस फ्रैंक) यानी करीब 7,000 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। हालांकि इसमें वे राशियां शामिल नहीं हैं जो किसी अन्य देश में स्थित निकायों के नाम से जमा कराए गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाने से फिर बेनकाब होगा पाकिस्तान, जानिए कैसे रची थी 26/11 मुंबई आतंकी हमले की साजिश

तहव्वुर राणा को मिलेगी मौत की सजा? पूर्व गृह सचिव बोले- उसे 26/11 हमले के बारे में सब पता था

क्या नीतीश कुमार होंगे उपप्रधानमंत्री, भाजपा नेता ने की मांग

2 साल में एमपी की सड़कें होंगी अमेरिका जैसी, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी बड़ी सौगात, CM यादव बोले- लौट रहा गौरवशाली इतिहास

वक्फ संशोधन अधिनियम को TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

सभी देखें

नवीनतम

तहव्वुर राणा ने मुंबई अटैक के बाद हेडली से कहा था, 'जो भारतीय डिजर्व करते हैं वही दिया'

तुम्हारे रेप के लिए तुम खुद जिम्मेदार, जज की टिप्पणी से फिर मचा बवाल

CM रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, दिल्ली सरकार नई पारदर्शी आबकारी नीति लाएगी

ओडिशा में सरकारी कर्मचारियों का DA बढ़ा, पेंशनर्स को भी मिलेगा फायदा

NIA को शक, तहव्वुर राणा ने दूसरे शहरों में भी रची थी मुंबई हमले जैसी साजिश

अगला लेख