1993 सीरियल बम ब्लास्ट केस में अब्दुल करीम टुंडा बरी, अजमेर की टाडा कोर्ट का फैसला

हमीदुद्दीन और इरफान को आजीवन कारावास की सजा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024 (13:11 IST)
Abdul Karim Tunda : अजमेर की टाडा कोर्ट ने गुरुवार को 1993 सीरियल बम ब्लास्ट केस में अब्दुल करीम टुंडा बरी कर दिया। अदालत ने इस मामले में हमीदुद्दीन और इरफान को दोषी करार देते हुए उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई। टुंडा फिलहाल अजमेर की जेल में बंद है।
 
उल्लेखनीय है कि अयोध्य में बाबरी विध्वंस के बाद 1993 में कोटा, लखनऊ, कानपुर, हैदराबाद, सूरत और मुंबई की ट्रेनों में सीरियल ब्लास्ट हुए थे। टुंडा इन्ही मामले में आरोपी थे। उसे को लश्कर का बम एक्सपर्ट माना जाता है।
 
लश्कर-ए-तैयबा के आंतकवादी अब्दुल करीम उर्फ टुंडा को 1996 में सोनीपत में हुए सिलसिलेवार 2 बम धमाकों के मामले में अक्टूबर 2017 में जिला एवं सत्र न्यायालय ने उम्रकैद और एक लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी।
 
टुंडा का बेटा भी आतंकी : खूंखार आतंकवादी अब्दुल करीम टुंडा की 3 बीवियां और 7 बच्चे हैं। उसकी सभी बीवियां पाकिस्तान में रहती हैं। टुंडा की दूसरी बीवी मुमताज से उसका तीसरा पुत्र अब्दुल वारिस भारत में एक आतंकवादी घटना में शामिल था। जम्मू कश्मीर पुलिस ने उसे एक बार गिरफ्तार किया था। वारिस भी लश्करे तैयबा का एक सक्रिय सदस्य था। उसने एक भारतीय जेल में 8 वर्ष की सजा काटी और उसके बाद पाकिस्तान लौटा।
 
कैसे पड़ा टुंडा नाम : 40 वर्ष की आयु में जेहादी तत्वों के साथ शामिल होने से पहले टुंडा देश में कई स्थानों पर रहा और कई काम किये। उसने दिल्ली स्थित एक बैंक की शाखा में सुरक्षा गार्ड के रूप में भी काम किया। उसने कपड़े व्यापारी के रूप में अहमदाबाद में काम करने के साथ ही आगरा, इटारसी और खंडवा में विभिन्न काम किए।
 
वर्ष 1985 में वह राजस्थान के टोंक शहर गया, जहां उसने एक मस्जिद में काम शुरू किया। टोंक में एक पाइप बम बनाने के दौरान उसका हाथ कट गया, जिसके बाद उसके नाम टुंडा पड़ा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

OnePlus 13s : Samsung-Apple को टक्कर देने आया वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन, जानिए क्या है कीमत, मिलेगा 5000 तक का डिस्काउंट

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

Rafale Fighter Jet : भारत में बनेगी राफेल की रीढ़, Dassault और TATA के बीच बड़ा समझौता

Weather Update : असम में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, 7 लाख लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या 19 हुई

छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगती, MP के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चाओं में

उज्जैन वेलनेस समिट मेंं 1950 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, बोले CM डॉ. मोहन यादव, मध्यप्रदेश बनेगा ग्लेाबल वेलनेस सेंटर

अगला लेख