अफगानिस्तान में फंसे भारतीय को बचाने में 'वरदान' बना विदेशी सैन्य अड्‍डा

Webdunia
सोमवार, 23 अगस्त 2021 (22:09 IST)
दुशांबे। ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में भारत का एकमात्र विदेशी सैन्य अड्‍डा है। हालांकि इसकी बहुत ज्यादा चर्चा नहीं हुई है, लेकिन अफगानिस्तान संकट के दौरान भारतीयों को बचाने के मामले में यह सैन्य अड्‍डा भारत के लिए वरदान साबित हुआ है।
 
उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद फंसे भारतीयों को बचाने के लिए भारतीय वायुसेना लगातार जुटी हुई है। काबुल एयरपोर्ट पर भारी भीड़ के कारण भारतीयों को लेने गए C-17 एयरक्राफ्ट को अपना रास्ता बदलना पड़ा था और फिर यह पहुंचा ताजिकिस्तान के गिस्सार सैन्य एयरोड्रम पर जो विदेश में भारत का इकलौता सैन्य बेस है।
 
गिस्सार सैन्य एयरबेस राजधानी दुशांबे के पास एक गांव में स्थित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके विकास में भारत ने 7 करोड़ डॉलर खर्च किए थे। यहां पर भारत ने 3200 मीटर का आधुनिक रनवे, एयर ट्रैफिक कंट्रोल, नैविगेशन उपकरण और मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम बनाया है।
 
पीओके पर नजर : सबसे खास बात यह है कि भारत यहां से पीओके पर नजर रख सकता है। पीओके से ताजिकिस्तान सिर्फ 20 किलोमीटर दूर है। पाकिस्तान को देखते हुए भारत के लिए भी यह बेस काफी अहम है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

MP में छेड़छाड़ को लेकर दलित दंपति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ FIR

AAP नेताओं ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था, आज एक आरोपी का समर्थन कर रहे : स्वाति मालीवाल

पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज, ऐसा तो 8 साल का बच्चा भी नहीं करता

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ

अगला लेख