क्या देशहित में BJP के लिए 100 रु. किलो प्याज नहीं खा सकते?

Webdunia
शुक्रवार, 29 नवंबर 2019 (10:14 IST)
नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ रही प्याज की कीमतों पर मोदी सरकार तमाम प्रयासों के बाद भी लगाम नहीं कस पा रही है। विपक्ष भी इस मामले में सरकार का पीछा नहीं छोड़ रहा है। इस बीच राजद नेता तेजस्व यादव ने तंज कसते हुए लोगों से सवाल किया कि क्या आप देशहित में BJP के लिए 100रु किलो प्याज़ नहीं खा सकते?
 
तेजस्वी ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर कहा, 'आप कैसे राष्ट्रवादी है जी? क्या देशहित में BJP के लिए 100 रुपए किलो प्याज़ नहीं खा सकते? 100 रुपए किलो प्याज़= मास्टरस्ट्रोक।
 
तेजस्वी के इस ट्वीट के जवाब में ट्विटर पर रोचक मुकाबला देखने को मिला। कई लोगों ने प्याज के बहाने मोदी सरकार को घेरा तो कुछ को चारा घोटाला याद आ गया।
 
पीयूष यादव ने पलटवार करते हुए कहा, 'आप कैसे समाजवादी जी आप इंसान है तो चारा नहीं खा सकते क्या जानवरों को ही चारा खाने का अधिकार हैं।'
 
उमेश यादव नामक एक ट्विटर यूजर ने कहा कि एनडीए की सरकार में हिंदुस्तान की जनता को तो भाजपा के लिए 100 रुपए प्याज खाना ही चाहिए। असली देशभक्ति यही है। बेरोजगारों को नौकरी ना देना भी देश भक्ति है।
 
राम तंवर ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भक्तों से 9 रुपए प्रति किलो प्याज खरीद कर वापिस उन्हें ही 100 रुपए किलो बेच रहे हैं। और मासूम भक्त:- मोदी जी अगले 20 साल तक pm रहेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

कौन दे रहा है अरविंद केजरीवाल को हमले की धमकी, बौखलाई AAP ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

एचडी रेवन्ना को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, यौन उत्पीड़न मामले में दी जमानत

गुजरात में ISIS के 4 आतंकी गिरफ्तार, जांच में जुटी ATS

MP में नर्सिंग घोटाले की जांच पर सवाल,लगातार दूसरे दिन CBI का एक और इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

शराब के नशे में धुत शख्स ने अजगर को गले में लपेटा, गिरफ्तार

अगला लेख