Biodata Maker

लालू ने रोका था आडवाणी का रथ, अब नीतीश भी मोदी के साथ वही करेंगे

Webdunia
शुक्रवार, 9 जून 2023 (07:32 IST)
Political News : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य का सत्तारूढ़ महागठबंधन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रथ को वैसे ही रोकेगा जैसे उनके पिता लालू प्रसाद ने लाल कृष्ण आडवाणी की रथयात्रा को रोक दिया था।
 
राजद के युवा नेता ने राज्य के हथकरघा बुनकर सहकारी संघ द्वारा आयोजित एक समारोह में कहा कि विपक्षी दल केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा को हराने के लिए साथ आ रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर अतीत में किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब भी भाजपा की कमियों को इंगित किया गया तो उसने हिंदू बनाम मुस्लिम को बढ़ावा दिया।
 
तेजस्वी ने कहा कि देश सभी समुदायों का है और किसी भी सामाजिक समूह को उसके अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता। चाहे हिंदू हों, मुसलमान हों या कोई अन्य धार्मिक समुदाय, सभी ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी।
 
उन्होंने कहा कि हम कुछ लोगों से ऐसी अपमानजनक टिप्पणी सुनते हैं, जिनमें सुझाव दिया जाता है कि मुसलमानों को उनके मतदान के अधिकार से वंचित किया जाना चाहिए।
 
यादव ने कहा कि लेकिन निश्चिंत रहें, जब तक लालू प्रसाद और नीतीश कुमार जैसे नेता हैं, कोई भी ऐसा कुछ करने की हिम्मत नहीं कर सकता। लालू ने लालकृष्ण आडवाणी के रथ को रोक दिया था। अब नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला ‘महागठबंधन’ (मोदी का) रथ रोकेगा।
 
उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने से डरी हुई है, क्योंकि उसे वहां एकजुट विपक्ष का सामना करना पड़ सकता है। (इनपुट : भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Bihar Assembly Elections 2025 में 30 साल में बंपर वोटिंग, NDA की ऐतिहासिक जीत या फिर महागठबंधन की सरकार, क्या बोले नेता

BJP नेता राकेश सिन्हा ने दिल्ली चुनाव के बाद बिहार में डाला वोट, मचा सियासी संग्राम, क्या है सचाई

बिहार में मतदान खत्म, पिछली बार से 9% ज्यादा हुई वोटिंग, किसको होगा फायदा

Gold : क्या अभी है सोना खरीदने का सही समय, या और गिरेंगे भाव, दिसंबर में क्या रह सकती है कीमत

Pakistan में Gen Z आंदोलन, युवाओं ने शहबाज सरकार के खिलाफ फूंका बगावत का बिगुल, क्या नेपाल की तरह होगा हश्र

सभी देखें

नवीनतम

Election Commission : बिहार में पहले चरण में बंपर मतदान, 30 साल में सबसे ज्यादा वोटिंग, चुनाव आयोग ने क्या बताया आंकड़ा

मुंबई में लोकल ट्रेन हादसे में 2 की मौत, 3 घायल

LIVE: बिहार में पहले चरण में ऐतिहासिक वोटिंग, जानिए कितना रहा प्रतिशत

Bihar Assembly Elections 2025 में 30 साल में बंपर वोटिंग, NDA की ऐतिहासिक जीत या फिर महागठबंधन की सरकार, क्या बोले नेता

बनारस से लेकर बेंगलुरु तक, मिलेगी चार नई वंदे भारत ट्रेन

अगला लेख