suvichar

पुलवामा में सीआरपीएफ जवान की घर में घुसकर हत्या, आतंकियों की तलाश शुरू

Webdunia
सोमवार, 30 जुलाई 2018 (11:53 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन के बावजूद आतंकियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दक्षिणी कश्मीर में घर में घुसकर रविवार को देर रात उन्‍होंने एक सीआरपीएफ जवान की हत्या कर दी। जवान नसीर अहमद राथेर छुट्टियों में पुलवामा के नैरा इलाके में अपने घर लौटे थे। नसीर सीआरपीएफ की 182 बटालियन में पुलवामा में तैनात थे।


 
खबरों के मुताबिक, घटना पुलवामा जिले के नैरा गांव की है। छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान नसीर अहमद राथर के घर में आतंकी घुस गए और उन्होंने उन्‍हें गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल जवान को जिला अस्पताल पुलवामा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया।

 
गौरतलब है कि ईद के बाद लगभग डेढ़ महीने के अंदर आतंकियों द्वारा सैनिकों व पुलिसकर्मियों की अपहरण और हत्या की यह पांचवीं घटना है। इससे पहले 21 जुलाई को आतंकियों ने पुलिस कांस्टेबल सलीम शाह की अपहरण कर हत्या कर दी थी। 14 जून को पुंछ निवासी सेना के जवान औरंगजेब की आतंकियों ने अपहरण के बाद हत्या कर दी थी।

पांच जुलाई को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिसकर्मी जावेद अहमद डार की भी अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई थी। गत शुक्रवार अपहृत पीएसओ को परिवारवालों की अपील पर 24 घंटे में शनिवार देर रात रिहा कर दिया था।

शुक्रवार को आतंकियों ने दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके से एसपीओ मुदासिर अहमद लोन को अगवा कर लिया था। परिवार वालों की अपील का वीडियो वायरल होने के बाद आतंकियों ने 24 घंटे के भीतर शनिवार की देर रात उन्‍हें रिहा कर दिया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

Mohan Bhagwat : हिन्दू 3 बच्चे पैदा करें, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, घर वापसी का काम तेज होना चाहिए

मध्यप्रदेश का आर्थ‍िक सर्वेक्षण 2025-26: सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि

CM योगी की अखिलेश को सलाह, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं

प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को किया मजबूत तो बीमारू से बना उत्तम प्रदेश बना यूपी

बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

अगला लेख