Hanuman Chalisa

आतंकी संगठन जैश के मॉड्यूल का भंडाफोड़, तीन सदस्य गिरफ्तार

Webdunia
मंगलवार, 17 जुलाई 2018 (08:59 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर क्षेत्र में पुलिस ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर उसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने का दावा किया।


पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, हरितार और यारबुग राफियाबाद इलाके में में जांच के दौरान इस आतंकी संगठन के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेईएम के इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। उन्होंने बताया कि एक विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम हरितार क्षेत्र में जांच चौकी पर बनाई गई।

प्रवक्ता ने बताया, जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया और प्रारंभिक जांच के दौरान उसने अपनी पहचान बिलाल अहमद कालू के तौर पर बताई। वह जेईएम का सक्रिय सदस्य है। उसके पास से दो ग्रेनेड, जेईएम का एक मैट्रिक्स शीट जब्त हुआ।
उन्होंने बताया कि राफियाबाद के यारबुग में जांच के दौरान सुरक्षाबलों की सहायता से पुलिस ने जेईएम संगठन के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान आसिफ शेख और अब्दुल मजीद मीर के रूप में हुई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

आवारा कुत्तों के आतंक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- खतरनाक कुत्तों को मारने पर हो विचार, सार्वजनिक जगहों से तुरंत हटाएं

4 दिन में 4 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, कांग्रेस का दावा- 'महंगाई मैन अभी और वसूली करेगा'

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

आखिरी वक्त में रुका ईरान पर अमेरिकी हमला! ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बताई अंदर की कहानी

ईयू में जेट फ्यूल की कमी का खतरा, उड़ानें हो सकती हैं रद्द

अगला लेख