rashifal-2026

पुंछ में सर्च ऑपरेशन, NIA करेगी जांच, PAFF ने ली आतंकी हमले की जिम्मेदारी

Webdunia
शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023 (08:16 IST)
  • पुंछ में सेना के वाहन पर हमला, 5 जवान शहीद
  • सर्च ऑपरेशन में ड्रोन और खोजी कुत्तों का इस्तेमाल
  • राजौरी और पुंछ जिलों में हाई अलर्ट
Terrorist attack on army vehicle in Poonch : एलओसी से सटे पुंछ जिले के भिम्बर गली इलाके में गुरुवार को एक सैन्य वाहन पर हुए आतंकी हमले में 5 सैनिक शहीद हो गए। सुरक्षाबल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। आतंकवादियों को खोजने के लिए ड्रोन और खोजी कुत्तों का इस्तेमाल किया जा रहा है। मामले की जांच NIA को सौंप दी गई है। आतंकवादी संगठन पीएएफएफ (PAFF) ने सेना के वाहन पर हमले की जिम्मेदारी ली है।
 
सीमावर्ती राजौरी और पुंछ जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है तथा नियंत्रण रेखा के पास कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। आतंकवादी हमले के बाद भीम्बर गली-पुंछ मार्ग पर यातायात रोक दिया गया है और लोगों को मेंढर के रास्ते पुंछ जाने की सलाह दी गई है।
 
बताया जा रहा है ‍कि पहले आतंकियों ने जवानों पर जमकर गोलियां चलाई थी, इसके बाद ग्रेनेड फेंककर सैन्य वाहन में आग लगा दी गई। कुछ मीडिया खबरों में दावा किया गया है कि ये गोलियां मेड इन चाइना थी। खराब मौसम का फायदा उठाकर आतंकी मौके से फरार हो गए।
 
भाटाधुलियां से सटे चमरेड़ के जंगल में पहले भी कई बार आतंकी हमले हो चुके हैं। एनआईए की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली से खुफिया अधिकारी भी पुंछ पहुंच रहे हैं। सेना प्रमुख ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पूरी स्थिति से अवगत कराया। 
 
जानकारी के अनुसार, दोपहर 3 बजे के करीब आग के कारण पूरी तरह से जल जाने वाला सैन्य वाहन सेना के जवानों को लेकर भिम्बर गली से संगोट की ओर जा रहा था। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही मिनटों में वाहन पूरी तरह से जल गया। सेना के एक जवान का अस्पताल में इलाज चल रहा है। माना जा रहा है कि जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर यह हमला किया गया है।
 
वाहन में सवार जवान इफ्तार पार्टी के लिए सामान लेने जा रहे थे। इस पार्टी में आसपास के गांव वालों को बुलाया गया था। 
 
पुंछ जिले से 90 किमी दूर हुए इस हमले में पांच जवान हवलदार मनदीप सिंह, हरकिशन सिंह, लांसनायक कुलवंत सिंह, सिपाही सेवक सिंह और लांसनायक देबाशीष बसवाल शहीद हुए हैं। इनमें से 4 जवान पंजाब के थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: मुंबई में 109 फ्लाइट रद्द, इंडिगो में अव्यवस्थाएं बरकरार

पाक अफगान सैनिकों के बीच रातभर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वाह रे डोनाल्ड ट्रंप! खुद ही उठाकर पहन लिया फीफा शांति पुरस्कार

Indigo संकट बरकरार, आज भी कई उड़ानें रद्द, यात्रियों के निकले आंसू, कई जगह हंगामा

डोनाल्ड ट्रंप को पूर्व US अधिकारी की लताड़, कहा- भारत रूस को निकट लाने के लिए मिले नोबेल पुरस्कार

अगला लेख