Hanuman Chalisa

जैश का टॉप कमांडर सहित 2 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर

Webdunia
रविवार, 28 जुलाई 2019 (00:46 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष पाकिस्तानी कमांडर समेत 2 आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक मुन्ना लाहौरी पिछले महीने हुए कार धमाके के लिए जिम्मेदार था। इसमें सेना के दो जवान शहीद हो गए थे। वह कश्मीर में कई लोगों की हत्या में भी शामिल था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दूसरे आतंकवादी की पहचान हिजबुल मुजाहिदीन संगठन के मीर जीनत-उल-इस्लाम के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि लाहौरी उर्फ बिहारी जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी समूह में लोगों की भर्ती भी करता था और वह आईईडी बनाने में भी माहिर था। अधिकारी ने बताया कि लाहौरी 30 मार्च को बनिहाल में सेना के काफिले को निशाना बनाकर किए गए कार धमाके और पुलवामा के अरिहाल में 17 जून को सेना के वाहन पर किए धमाके में शामिल था, जिसमें दो सैनिकों की जान चली गई थी और नौ अन्य घायल हुए थे।

उन्होंने बताया कि जीनत-उल-इस्लाम आतंकी अपराधों में शामिल समूहों का हिस्सा है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के बोनबाजार क्षेत्र में आतंकवादियों के मौजूद होने की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र का घेराव कर तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं जिसका बलों ने माकूल जवाब दिया और दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार, गोला बारूद और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

CBSE ने मानी अपनी गलती: वेदांत की गलत कॉपी अपलोड हुई, बदला जाएगा 12वीं का रिजल्ट

LIVE: दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

अगला लेख