Hanuman Chalisa

PoK से ऑपरेट आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 5 सहयोगी गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 27 जनवरी 2024 (21:47 IST)
Terrorist module operating from PoK busted : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों से जुड़े 5 लोगों को गिरफ्तार करके पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से संचालित एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है। हथियारों की तस्करी की साजिश का पता लगाने के लिए मामले की तेजी से जांच की जा रही है।
 
अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, कुपवाड़ा पुलिस ने जिले के करनाह इलाके में आतंकवादियों से जुडे पांच लोगों गिरफ्तार करके एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और हथियारों तथा गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है।
 
पुलिस ने एक विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया, जो लश्कर-ए-तैयबा के पीओके स्थित दो आकाओं द्वारा इस ओर भेजे गए हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी में शामिल था। इन आकाओं की पहचान मंजूर अहमद शेख उर्फ शकूर और काजी मोहम्मद खुशाल के रूप में की गई है। दोनों कुपवाड़ा जिले करनाह के निवासी हैं, जबकि उनके स्थानीय संचालक की पहचान करनाह के ही जहूर अहमद भट के रूप में की गई है।
गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक एके श्रेणी की राइफल, दो पिस्तौल और कुछ गोला-बारूद बरामद किया गया है। अधिकारी ने कहा, इस ओर भेजी गई खेप आतंकवादियों से जुड़े उन सहयोगियों को पहुंचा दी गई, जो जहूर अहमद भट और पीओके स्थित आकाओं के भी संपर्क में थे। आगे के सुरागों के आधार पर चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया।
ALSO READ: पंजाब में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पाकिस्तान से ड्रोन से मंगाते थे हथियार
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों की पहचान खुर्शीद अहमद राथेर, मुदस्सिर शफीक, गुलाम सरवर राथेर और काजी फजल इलाही के रूप में की गई है, जो करनाह के ही निवासी हैं। अधिकारी ने कहा कि उनके कब्जे से एके श्रेणी की पांच राइफल, पांच मैगजीन और 16 कारतूस बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि हथियारों की तस्करी की साजिश का पता लगाने के लिए मामले की तेजी से जांच की जा रही है। (इनपुट भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, BSF को सौंपी जाएगी सीमा की जमीन, अवैध प्रवासियों की होगी गिरफ्तारी

ईंधन बचत का अनोखा संदेश, ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री पंवार और टेटवाल

59 साल बाद तमिलनाडु की सत्ता में कांग्रेस की वापसी, 2 विधायक लेंगे विजय कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ

India-Italy Partnership : PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

Indian Rupee Crisis: डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

अगला लेख