करतारपुर बॉर्डर पर आपके लिए रखे हैं हथियार, आतंकी पन्नू ने किसानों को भड़काया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 19 फ़रवरी 2024 (10:01 IST)
खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने किसानों को भड़काया है
पन्नू ने वीडियो जारी कर पुलिस अधिकारियों पर हमला करने के लिए उकसाया
कहा- करतारपुर बॉर्डर पर आपके लिए हथियार रखे हैं

नई दिल्ली। खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू आंदोलनकारी किसानों को भड़काने की कोशिश में जुटा है। उसने एक वीडियो जारी करते हुए इन किसानों को हरियाणा और पंजाब में पुलिस अधिकारियों पर हमला करने के लिए उकसाया है।

अमेरिका में बैठे प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के संस्थापक पन्नू ने अपने इस ताजा वीडियो में हरियाणा से सटे पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों को भड़काने की कोशिश करते हुए उनसे कहा कि करतारपुर बॉर्डर पर हथियार रखें हैं। उसने किसानों से कहा कि अपनी मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के लिए इन हथियारों से पुलिस अधिकारियों को निशाना बनाएं।

बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा द्वारा बुलाया गया उनका ‘दिल्ली चलो’ मार्च छठे दिन में प्रवेश कर गया। इस दौरान पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में कई किसान सड़कों पर डटे हैं। वहीं किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश से रोकने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं।

ये किसान एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी के अलावा, कृषकों के कल्याण के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, किसानों और खेत मजदूरों के लिए पेंशन तथा कर्ज माफी, लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए न्याय, भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 को बहाल करने और पिछले आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा देने की भी मांग कर रहे हैं।
Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में अब फिर एक और कांड, कारोबारी के बाद कनिष्ठ अभियंता की चाकू घोंपकर हत्या

मोदी-शाह या RSS किसकी पसंद का होगा BJP का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष?

बिहार मतदाता सूची विवाद : 3 करोड़ मतदाताओं पर संकट, महागठबंधन का चक्का जाम और चुनाव आयोग का नया निर्देश

मैं मराठी नहीं बोलता, दम है तो महाराष्ट्र से निकाल के दिखाओ, ठाकरे ब्रदर्स को इस एक्‍टर ने दी चुनौती

बिहार में बच्चों की लड़ाई के बाद हुई गोलीबारी में 2 बड़ों की मौत

अगला लेख