GST से जुड़े विवादों का अब जल्‍द होगा समाधान, सरकार उठाने जा रही यह बड़ा कदम

Webdunia
बुधवार, 15 मार्च 2023 (19:29 IST)
नई दिल्ली। माल एवं सेवा कर (GST) के संबंध में विवाद समाधान प्रक्रिया को कारगर बनाने और इसमें तेजी लाने के लिए प्रत्‍येक राज्य में 4 सदस्‍यीय अपीलीय न्यायाधिकरण स्थापित करने का प्रस्ताव है।

एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्‍येक राज्य अपीलीय न्यायाधिकरण में 2 तकनीकी सदस्य (केंद्र और राज्यों से एक-एक अधिकारी) और 2 न्यायिक सदस्य होंगे। 2 सदस्यों वाली एक खंडपीठ (एक तकनीकी और एक न्यायिक) अपीलों पर फैसला करेगी।

अधिकारी ने कहा कि प्रस्ताव के अनुसार प्रत्‍येक राज्य अपीलीय न्यायाधिकरण में 2 खंडपीठ होंगी और इस तरह ये अधिक अपीलों से निपटने में सक्षम होंगी। उन्होंने बताया कि एक राष्ट्रीय अपीलीय न्यायाधिकरण भी होगा, जिसे दिल्ली में स्थापित किया जाएगा। इसमें एक न्यायिक सदस्य और एक तकनीकी सदस्य शामिल होंगे।

अधिकारी के अनुसार, अपीलीय न्यायाधिकरण के गठन के संबंध में राज्यों की टिप्पणियां आई हैं। केंद्र और राज्य के कर अधिकारियों के बीच आगे चर्चा होगी और उसके बाद जीएसटी कानून में संशोधन को संसद की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख